आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन| Navbharat Live
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: मानसून सत्र के दौरान आज भी संसद के बाहर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर गांधी जी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी सहित कई क्षेत्रीय दल अनुच्छेद 370 से जुड़े घटनाक्रम की वर्षगांठ पर ‘काला दिवस’ मनाएंगे। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में एनसीपी (अजित पवार गुट) दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालेगी। वहीं, एमएआरडी के आह्वान पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल में विधायी कार्य और लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….
05 Aug 2026 11:51 AM (IST)
05 Aug 2026 11:51 AM (IST)
रांची: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा वाटर फास्ट
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
#WATCH रांची, झारखंड: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।
महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। pic.twitter.com/l9cEaDSI1o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
पढ़ें पूरी खबर
05 Aug 2026 11:44 AM (IST)
05 Aug 2026 11:44 AM (IST)
आरोपों और भ्रम पर आधारित है राहुल गांधी की राजनीति: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास न विकास है, न विजन और न कोई सकारात्मक एजेंडा है। उनकी पूरी की पूरी राजनीति सिर्फ आरोपों पर आधारित रहती है या भ्रम पर आधारित रहती है। हमेशा तथ्यों का अभाव होने के कारण वो राष्ट्रीय संस्थाओं पर भी अघात करते हैं और वैचारिक संगठनों पर भी प्रहार करते हैं। वो RSS जो पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ रूप से अपना योगदान दे रहा है, वो RSS जो आपदा के समय राहत कार्यों में सबसे पहले पहुंचता है, बार-बार राहुल गांधी लोकतंत्र के संस्कारों की अवहेलना करते हुए इस संगठन पर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं। ये बहुत शर्मसार करने वाला उनका रवैया है। इस देश का जो मतदाता है, बार-बार राहुल गांधी को और कांग्रेस पार्टी की विभाजनकारी नीतियों को नकारता है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि ये मगरमच्छ के आंसू जो आप छात्रों के प्रदर्शन के नाम पर निकालते हैं, ये चुप्पी में तब्दील क्यों हो जाता है जब पेपर लीक का मामला झारखंड में होता है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास न विकास है, न विजन और न कोई सकारात्मक एजेंडा है। उनकी पूरी की पूरी राजनीति सिर्फ आरोपों पर आधारित रहती है या भ्रम पर आधारित रहती है। हमेशा तथ्यों का अभाव होने के कारण वो राष्ट्रीय संस्थाओं पर भी… pic.twitter.com/rqLmRLCrv9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 11:04 AM (IST)
05 Aug 2026 11:04 AM (IST)
राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से किरेन रिजिजू मिलने पहुंचे। संसद में गतिरोध खत्म करने और संसद में चर्चा करने के लिए किरेन रिजिजू मुलाकात के लिए पहुंचे है। इस बीच लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्पीकर ओम बिरला ने 2 बजे तक स्थगित कर दी।
05 Aug 2026 10:53 AM (IST)
05 Aug 2026 10:53 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक हक को खत्म कर रही है सरकार: मनोज कुमार झा
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने संसद भवन के परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि, सदन के पटल पर गृह मंत्री ने वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? आप अपनी आवाम के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहे है? जम्मू-कश्मीर केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। जिंदा लोग बसते हैं आप उनके लोकतांत्रिक हक को खत्म कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "सदन के पटल पर गृह मंत्री ने वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ?... आप अपनी आवाम के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहे है? जम्मू-कश्मीर केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। जिंदा लोग बसते हैं आप उनके लोकतांत्रिक हक को खत्म कर रहे हैं।" pic.twitter.com/96JNXq3vnx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 10:48 AM (IST)
05 Aug 2026 10:48 AM (IST)
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर सदन में आकर बयान दें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मांग यही है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें, चर्चा हो। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। अगर चर्चा होगी तभी हल निकलेगा। वे संसद का अपमान कर रहे हैं वे अंदर आना नहीं चाहते।
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मांग यही है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें, चर्चा हो। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। अगर चर्चा होगी तभी हल निकलेगा। वे संसद का अपमान कर रहे हैं वे अंदर आना नहीं चाहते।" https://t.co/Pdf2a0qxna pic.twitter.com/WNOaqDWKtk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 10:45 AM (IST)
05 Aug 2026 10:45 AM (IST)
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
विपक्षी सांसदों ने बुधवार को भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।
#WATCH दिल्ली | राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर गांधी जी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया। यह मार्च 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई', अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य… pic.twitter.com/NaqjSy70yq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 10:22 AM (IST)
05 Aug 2026 10:22 AM (IST)
अंग्रेजों जैसा आचरण कर रहे हैं भाजपा और उनसे जुड़े संगठन: प्रमोद तिवारी
RSS पर राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, मैं राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता हूं। राहुल गांधी ने वही कहा है जो सच है। भाजपा और उनसे जुड़े संगठन वैसे ही आचरण कर रहे हैं जैसा अंग्रेज करते थे। अंग्रेज हिंदु-मुसलमान में मतभेद पैदा करके देश की आजादी के संघर्ष को कमजोर करते थे। भाजपा भी हिंदु-मुसलमान के नाम पर देश को बांट रही है जिससे पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष कमजोर हो जाए।कांग्रेस पार्टी यही चाहती है कि सब लोग मिलकर विकास की लड़ाई लड़े और देश को तोड़ने वाली शक्ति भाजपा को नकारें।
#WATCH दिल्ली: RSS पर राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता हूं। राहुल गांधी ने वही कहा है जो सच है। भाजपा और उनसे जुड़े संगठन वैसे ही आचरण कर रहे हैं जैसा अंग्रेज करते थे। अंग्रेज हिंदु-मुसलमान में मतभेद पैदा करके देश… pic.twitter.com/RjxiwPdSpB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 10:19 AM (IST)
05 Aug 2026 10:19 AM (IST)
राहुल गांधी दूसरों पर ज्ञान ना बांटे: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी दूसरों पर ज्ञान ना बांटे। राहुल गांधी जैसा दुर्भाग्यपूर्ण विपक्ष का नेता भगवान ना करें कभी हो, इस देश ने महान विपक्ष के नेता देखें हैं मैं कहूंगा कि उनसे कुछ शिक्षा लें।
#WATCH दिल्ली: राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी दूसरों पर ज्ञान ना बांटे। राहुल गांधी जैसा दुर्भाग्यपूर्ण विपक्ष का नेता भगवान ना करें कभी हो, इस देश ने महान विपक्ष के नेता देखें हैं मैं कहूंगा कि उनसे कुछ शिक्षा लें।" pic.twitter.com/fF9S4SNuoQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 10:15 AM (IST)
05 Aug 2026 10:15 AM (IST)
RBI ने पॉलिसी रेपो रेट में नही किया बदलाव
RBI ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के न्यूट्रल रुख बनाए रखा है।
RBI ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के न्यूट्रल रुख बनाए रखा है।
(वीडियो सोर्स: RBI /YouTube) pic.twitter.com/0aqEGvJAkh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 08:58 AM (IST)
05 Aug 2026 08:58 AM (IST)
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है। वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके-खासकर तब जब इसके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद न हों- और साथ ही संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनाए रखे।
संसद का मॉनसून सत्र | कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है। वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके—खासकर तब जब इसके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या… pic.twitter.com/739VQeQuJy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 08:27 AM (IST)
05 Aug 2026 08:27 AM (IST)
सही समय पर जवाब दूंगीः सुनेत्रा पवार
कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर उन्हें गूंगी गुड़िया कहे जाने पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा, सही समय पर जवाब दूंगी।
मुंबई | कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर उन्हें "गूंगी गुड़िया" कहे जाने पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा, "सही समय पर जवाब दूंगी।"
(04.08) pic.twitter.com/RvRhbelF2l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
05 Aug 2026 07:39 AM (IST)
05 Aug 2026 07:39 AM (IST)
स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए: प्रवक्ता CJP वैष्णवी गौर
कॉकरोच जनता पार्टी की स्पोक्सपर्सन वैष्णवी गौर ने कहा, जिस तरह से भाजपा और RSS ने रैलियां कीं, वह बातचीत नहीं बल्कि हुक्म है। हम उम्मीद करेंगे कि इसके बजाय बातचीत हो, स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए। हम अपने यूथ मूवमेंट पर काम करते रहेंगे।
#WATCH छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र | कॉकरोच जनता पार्टी की स्पोक्सपर्सन वैष्णवी गौर ने कहा, "जिस तरह से भाजपा और RSS ने रैलियां कीं, वह बातचीत नहीं बल्कि हुक्म है। हम उम्मीद करेंगे कि इसके बजाय बातचीत हो, स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए... हम अपने यूथ मूवमेंट पर काम करते रहेंगे...… pic.twitter.com/y0qYoFNAqK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
05 Aug 2026 07:36 AM (IST)
05 Aug 2026 07:36 AM (IST)
जब हम 6 अगस्त को कुछ ठोस लेकर आएंगे: CJP प्रवक्ता सौरव दास
कॉकरोच जनता पार्टी कोर कमेटी मीटिंग में पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, हमसे सवाल पूछे गए थे कि प्रदर्शन की सफलता के बाद यह मूवमेंट कहां जाएगा और हम सब इसी के आसपास स्ट्रैटेजी बनाने आए हैं। हम इस पर चर्चा करेंगे और सोचेंगे कि इसे ग्रासरूट लेवल तक कैसे ले जाएं। जब हम 6 अगस्त को कुछ ठोस लेकर आएंगे, तो हम अपनी आगे की स्ट्रैटेजी के बारे में सबको बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा, यह एक मूवमेंट है। हालांकि कई पॉलिटिकल पार्टियां हैं, लेकिन लोगों के दर्द का जवाब कोई दूसरी पॉलिटिकल पार्टी नहीं, बल्कि ग्रासरूट लेवल पर जागरूकता है और CJP यही कर रहा है।
#WATCH छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: कॉकरोच जनता पार्टी कोर कमेटी मीटिंग में पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, "हमसे सवाल पूछे गए थे कि प्रदर्शन की सफलता के बाद यह मूवमेंट कहां जाएगा और हम सब इसी के आसपास स्ट्रैटेजी बनाने आए हैं। हम इस पर चर्चा करेंगे और सोचेंगे कि इसे… pic.twitter.com/Twv7Zxrjbg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
05 Aug 2026 06:34 AM (IST)
05 Aug 2026 06:34 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आज मुंबई में हल्ला बोल मार्च निकालेगा NCP (अजित पवार गुट)
कांग्रेस नेताओं द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस टिप्पणी के विरोध में पार्टी आज मुंबई के दादर में 'हल्ला बोल' मोर्चा निकालेगी।