वाराणसी स्टेशन से मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार: 1 लाख से ज्यादा के 5 मोबाइल बरामद, GRP, RPF और CIB की टीम ने पकड़ा - Varanasi News

वाराणसी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
वाराणसी जीआरपी ने पकड़ा शातिर मोबाइल स्नेचर। चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट। - Dainik Bhaskar

वाराणसी जीआरपी ने पकड़ा शातिर मोबाइल स्नेचर। चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट।

वाराणसी कैंट स्टेशन पर GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित बनवासी निवासी रानी पोखरा, शिवपुर और स्थायी पता कठराव, जौनपुर के रूप में हुई है। उसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

GRP इंस्पेक्टर रजोल नागर के मुताबिक, पुलिसकर्मी RPF और CIB अधिकारियों के साथ स्टेशन पर रूटीन चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे सर्कुलेटिंग एरिया की बंद पड़ी पार्किंग में बरगद के पेड़ के चबूतरे पर एक संदिग्ध युवक बैठा दिखाई दिया।

युवक के पास एक पिट्ठू बैग था। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह वहां से जाने लगा। शक होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया और GRP पोस्ट पर ले आई।

बनारस स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से हुआ शातिर मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार।

बनारस स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से हुआ शातिर मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार।

बैग की तलाशी में मिले 5 मोबाइल

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित बनवासी बताया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो पांच मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रोहित ने इन मोबाइल को ट्रेनों से चोरी करने की बात बताई।

रिकॉर्ड चेक करने पर इनमें से एक मोबाइल मुकदमा संख्या 220/2026 से संबंधित पाया गया। पुलिस अब बरामद अन्य मोबाइल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

जीआरपी इन्स्पेक्टर रजोल नागर ने दी जानकारी।

जीआरपी इन्स्पेक्टर रजोल नागर ने दी जानकारी।

ट्रेन में यात्रियों को बनाता था निशाना

GRP के अनुसार, रोहित ट्रेन में यात्रियों के पास बैठकर उन लोगों पर नजर रखता था, जो मोबाइल लेकर ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे होते थे। आउटर या सुनसान स्थान आने पर वह कथित तौर पर यात्रियों से मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से उतर जाता था।

पूछताछ में आरोपी ने कुछ अन्य मोबाइल स्नेचरों के नाम भी बताए हैं। GRP और RPF अब उनके बारे में जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है।

चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट है शातिर रोहित बनवासी।

चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट है शातिर रोहित बनवासी।

मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बरामद मोबाइल और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर ट्रेन में मोबाइल चोरी और स्नेचिंग की अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: अखिलेश के खिलाफ लगे 28 होर्डिंग्स फाड़े; छात्रा ने सुसाइड किया, हॉस्टल प्रबंधन 17 घंटे छिपाए रहा

    अखिलेश के खिलाफ लगे 28 होर्डिंग्स फाड़े; छात्रा ने सुसाइड किया, हॉस्टल प्रबंधन 17 घंटे छिपाए रहा|वाराणसी,Varanasi - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वाराणसी में साइबर ठगों के पूरे नेटवर्क पर होगी कार्रवाई: गिरफ्तारी के बाद भी बंद नहीं होगी केस फाइल, सीपी ने थानों से मांगी रिपोर्ट

    गिरफ्तारी के बाद भी बंद नहीं होगी केस फाइल, सीपी ने थानों से मांगी रिपोर्ट|वाराणसी,Varanasi - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी एक्सप्लेनर

    अचानक UGC का मुद्दा कैसे गरमाया: आगरा में 21 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन; दलित बहुल जिले में ही सवर्ण आंदोलन क्यों

    आगरा में 21 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन; दलित बहुल जिले में ही सवर्ण आंदोलन क्यों|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar2:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी से 3 दिन बाद लौटेगा मानसून: सीतापुर में पुल डूबा, घुटने तक पानी में स्कूल जा रहे बच्चे; गोंडा में 500 बीघा जमीन नदी में समाई

    0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर