सोने के भाव न्यूयॉर्क से मुंबई तक अचानक उछले, गोल्ड ₹1,58,521 पर पहुंचा

Aug 20, 2026 11:02 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Rates Today: MCX पर गोल्ड 0.33% बढ़कर ₹1,58,521 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
  • जबकि, MCX सिल्वर 1.29% बढ़कर ₹2,39,850 प्रति किलो पर सुबह 9:45 बजे ट्रेड कर रहा था
Gold Silver Rate Today

सोने के भाव न्यूयॉर्क से मुंबई तक अचानक उछले

Gold Silver Rates: न्यूयॉर्क से मुंबई तक सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है। मुंबई स्थित MCX पर गोल्ड 0.33% बढ़कर ₹1,58,521 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, MCX सिल्वर 1.29% बढ़कर ₹2,39,850 प्रति किलो पर सुबह 9:45 बजे ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर अमेरिकी गोल्ड की कीमतें भी दो महीने से ज्यादा के अपने सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गईं। 19 अगस्त को सोने की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल आया।

दरअसल, अमेरिकी ट्रेजरी ने अचानक लिक्विडिटी सपोर्ट देने का ऐलान किया, जिससे बॉन्ड यील्ड और डॉलर दोनों गिर गए। ये सब फेडरल रिजर्व की जुलाई वाली बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले हुआ।

कितने पर पहुंचा सोना?

न्यूयॉर्क में स्पॉट गोल्ड यानी तत्काल डिलीवरी वाला सोना दोपहर 2:10 बजे तक 3.6% चढ़कर 4,487.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 4,499.20 डॉलर तक गया, जो 4 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.8% बढ़कर 4,545.30 डॉलर पर बंद हुए। तकनीकी नजरिए से देखें तो स्पॉट गोल्ड अपने 100-दिन के मूविंग एवरेज (करीब 4,381 डॉलर) के ऊपर निकल गया, जो एक मजबूत संकेत माना जाता है।

एक्सपर्ट की क्या राय है?

कोच सप्लाई एंड ट्रेडिंग में पहले प्रीशियस मेटल्स के प्रमुख रहे इंडस्ट्री एक्सपर्ट रॉबर्ट गोटलीब ने कहा, “ये पूरी तरह अप्रत्याशित था। लंबी अवधि वाले ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड घटने से सोने के लिए ये बहुत तेजी वाला संकेत है, और इससे डॉलर और नीचे आ सकता है।” अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.8% गिर गया। इसका मतलब ये हुआ कि दूसरी करेंसी वालों के लिए डॉलर में पड़ने वाला सोना सस्ता हो गया, जिससे खरीदारी बढ़ी।

ट्रेजरी के ऐलान से बॉन्ड यील्ड लुढ़की

30-साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड तेजी से गिरी। दरअसल, ट्रेजरी विभाग ने कहा कि वह लंबी अवधि वाले बॉन्ड के लिए लिक्विडिटी सपोर्ट बायबैक ऑपरेशंस का आकार दोगुना करेगा। इससे पहले ये यील्ड 19 साल के अपने सबसे ऊंचे स्तर के आसपास थी।

TD सिक्योरिटीज ने क्या कहा?

TD सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा कि ट्रेजरी के इस ऐलान ने मेटल्स में "नई जान फूंक दी है।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि पिछले कुछ दिनों में तेजी थोड़ी कम हुई थी, लेकिन ट्रेजरी की लिक्विडिटी सपोर्ट, फेड का ऊर्जा संकट को नजरअंदाज करने का रुख, और बढ़ती मंदी के साथ महंगाई की बातें,ये सब मिलकर वास्तविक ब्याज दरों को नीचे ला सकते हैं, जिससे खरीदारी फिर से तेज हो सकती है।"

इनपुट: ब्लूमबर्ग

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें