मारुति की ऑल-टाइम नंबर-1 कार पर ₹62,500 की छूट, 25 km है माइलेज; 30 सितंबर तक मौका

Sep 04, 2026 09:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मारुति सुजुकी सितंबर, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) पर भी बंपर छूट मिल रहा है।

maruti suzuki alto k10 discounts and benefits up to rs 62500 september 2026

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 डिस्काउंट सितंबर 2026

Maruti Suzuki Alto K10

केवल

₹4,900/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने जा रहे लोगों के लिए मारुति सुजुकी गुड न्यूज लेकर आई है। दरअसल, कंपनी सितंबर, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में कंपनी की ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) पर भी बंपर छूट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान ऑल्टो K10 खरीदने पर अधिकतम 62,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऑल्टो K10 पर मिल रहे डिस्काउंट के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

यहां देखें वैरिएंट वाइज डिस्काउंट

बता दें कि इस दौरान मारुति Alto K10 (P) MT LXI मॉडल पर सबसे ज्यादा कुल 62,500 रुपये तक की बचत मिल रही है। इसमें 35,000 रुपये का सीधा कंज्यूमर ऑफर (10,000 स्पॉट + 25,000 RIPS), 10,000 रुपये का PCM बोनस, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (या 10,000 स्क्रैपेज बोनस), और साथ में 2,500 रुपये का इंस्टिट्यूशनल व 2,100 रुपये का रूरल ऑफर शामिल है। वहीं, इसके Std और CNG वैरिएंट्स पर 37,500 रुपये और बाकी पेट्रोल मॉडल्स पर कुल 42,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

शानदार डिजाइन और इंटीरियर

मारुति सुजुकी ऑल्टो ऑल्टो K10 के लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी मॉडर्न है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड पर अब टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलने लगे हैं जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, पावर विंडो और एक बेहतर डैशबोर्ड लेआउट इसे बजट में एक प्रीमियम फील देता है। बता दें कि ऑल्टो K10 कंपनी की एकमात्र कार है जिसनें 50 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है।

दमदार पावरट्रेन और माइलेज

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी का भरोसेमंद नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ आती है। पेट्रोल पर यह लगभग 24.39 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं, सीएनजी वैरिएंट में यह आंकड़ा 33.85 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है। बता दें कि यह भारत की ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार है। इसने मार्केट में 50 लाख यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की है।

बेहतर सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से भी अब ऑल्टो K10 पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 5.45 लाख रुपये तक जाती है।