1 अक्टूबर की तरीख नोट कर लो, टेस्ला ला रही दमदार रोडस्टर इलेक्ट्रिक कार; 998Km रेंज मिलने की उम्मीद

Sep 15, 2026 03:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

कंपनी प्रोडक्शन रेडी टेस्ला रोडस्टर 1 अक्टूबर, 2026 को पेश करने वाली है। अमेरिकी ब्रांड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इसकी घोषणा की है। इसके अलावा, टेस्ला द्वारा जारी एक टीजर इमेज से आने वाली रोडस्टर के डिजाइन की कुछ डिटेल्स का पता चलता है।

Production spec Tesla Roadster global unveil on 1 October 2026

टेस्ला ला रही दमदार रोडस्टर इलेक्ट्रिक कार

Tesla Model S

केवल

₹91,600/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स भारतीय बाजार में सुस्त रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी भारत में एक साल का सफत तय कर चुकी है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कंपनी की सेल्स परफॉर्मेंस शानदार है। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नया रोडस्टर जोड़ने वाली है। दरअसल, कंपनी प्रोडक्शन रेडी टेस्ला रोडस्टर 1 अक्टूबर, 2026 को पेश करने वाली है। अमेरिकी ब्रांड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इसकी घोषणा की है। इसके अलावा, टेस्ला द्वारा जारी एक टीजर इमेज से आने वाली रोडस्टर के डिजाइन की कुछ डिटेल्स का पता चलता है, जिसमें कंपनी ने "10.01" और "गो फॉर लॉन्च" जैसे बयान भी दिए हैं। यह टेस्ला रोडस्टर का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल होगा। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट पहली बार नवंबर 2017 में पेश किया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

टेस्ला रोडस्टर का डिजाइन
टेस्ला के पहले टीजर में एक बड़ा रियर विंग, पूरी चौड़ाई वाली LED टेल-लाइट्स और हॉरिजॉन्टल रूप से लगे चार नोजल दिखाई दे रहे हैं। ये नोजल असल में टेस्ला रोडस्टर के लिए स्पेसएक्स ऑप्शन पैकेज का हिस्सा होने वाले थे। कंपनी के को-फाउंडर और CEO एलन मस्क ने कहा था कि ये एक्सेलरेशन, टॉप स्पीड, ब्रेकिंग और कॉर्नरिंग को बेहतर बनाने के लिए रॉकेट थ्रस्टर होंगे। डिजाइन में इन बदलावों की वजह से प्रोडक्शन-रेडी टेस्ला रोडस्टर उस कॉन्सेप्ट के मुकाबले ज्यादा शानदार दिखती है, जिसे लगभग एक दशक पहले दिखाया गया था। यह साफ नहीं है कि टेस्ला ने प्रोडक्शन-रेडी रोडस्टर में और क्या डिजाइन बदलाव किए हैं।

टेस्ला रोडस्टर टेक्निकल डिटेल्स
टेस्ला के अनुसार, रोडस्टर कॉन्सेप्ट की मैक्सिमम रेंज 620 मील (लगभग 998 किमी) थी, टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे (402 किमी प्रति घंटे से ज्यादा) थी और 0-60 मील प्रति घंटे (0-97 किमी प्रति घंटे) की रफ़्तार पकड़ने में 1.9 सेकंड का समय लगता था। X पर एक कमेंट का जवाब देते हुए, एलन मस्क ने पहले कहा था कि स्पेसएक्स रॉकेट थ्रस्टर ऑप्शन पैकेज से प्रोडक्शन-रेडी रोडस्टर सिर्फ 1.1 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकेगी।

टेस्ला रोडस्टर की बुकिंग
टेस्ला के अनुसार, जो लोग रोडस्टर खरीदना चाहते हैं, वे 38,000 GBP का पेमेंट देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं। रोडस्टर को आखिरकार वाको, टेक्सास में पेश किया जाएगा और टेस्ला ने उन लोगों को इवेंट में शामिल होने के लिए इनवाइट किया है जिन्होंने कार रिजर्व की है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब टेस्ला रोडस्टर के लॉन्च के लिए कोई समय-सीमा बता रही है। नवंबर 2025 में टेस्ला के बॉस एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा था कि टेस्ला रोडस्टर को अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इस लाइम लाइन का पालन नहीं हो पाया।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़1 अक्टूबर की तरीख नोट कर लो, टेस्ला ला रही दमदार रोडस्टर इलेक्ट्रिक कार

See Less