1 Kg वजन घटाने के लिए कितने Steps चलना होगा? जानें रोज कितने कदम जरूरी
रीता राय सागर
1 Kg वेटलॉस के लिए कितने स्टेप्स
रोज 10 हजार स्टेप्स का टारगेट सुनते हैं, लेकिन क्या इससे सच में 1 किलो वजन कम हो सकता है? जानिए स्टेप्स और वजन घटाने का पूरा हिसाब।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
10,000 Steps से घटेगा वजन
सिर्फ स्टेप्स की संख्या से वेट कम होने का हिसाब नहीं लगाया जा सकता है। शरीर में कैलोरी की जरूरत और रोज के खान-पान का भी इसमें बड़ा रोल होता है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
कितने स्टेप्स चलें?
एक सामान्य अनुमान के तौर पर 8,000-10,000 Steps रोज एक्टिविटी बढ़ाने का अच्छा लक्ष्य हो सकता है, लेकिन इसे 1 किलो वजन घटाने की गारंटी की तरह न लें।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
स्टेप नहीं, कैलोरी पर दें ध्यान
वजन घटाने के लिए शरीर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एनर्जी और खाने-पीने से मिलने वाली कैलोरी के बीच संतुलन जरूरी है। चलने से कैलोरी खर्च होती है, लेकिन खाने से मिलने वाली कैलोरी भी अहम है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
1 किलो वजन के लिए कितनी कैलोरी
1 पाउंड फैट के लिए करीब 3,500 कैलोरी का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन वजन घटने का हिसाब इतना सीधा नहीं होता। शरीर का वजन पानी, मसल्स और दूसरे बदलावों से भी प्रभावित होता है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
वॉकिंग से कैलोरी बर्न
यह आपके वजन और चलने की गति पर निर्भर करता है। जैसे- 70 किलो के व्यक्ति में करीब 3.5 mph की वॉकिंग से लगभग 280 कैलोरी प्रति घंटा खर्च होती हैं।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
क्या तेज चलना ज्यादा फायदेमंद है?
सिर्फ कदम गिनने के बजाय चलने की गति और कुल समय पर भी ध्यान दें। तेज चाल यानी हल्की इंटेंसिटी वाली एक्टिविटी मानी जाती है। रेगुलर एक्टिविटी वेट मैनेजमेंट में मदद करती है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
10 हजार स्टेप पूरे न हो, तो....
वॉकिंग की शुरुआत छोटे-स्टेप्स स करें। धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। छोटे बदलावों से रोज की एक्टिविटी बढ़ाना ज्यादा अच्छा तरीका हो सकता है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
चलने के साथ करें ये 3 चीजें
वजन घटाने के लिए संतुलित खान-पान, नियमित फिजिकल एक्टिविटी और पर्याप्त नींद जैसी चीजें भी जरूरी है। वेट मैनेजमेंट के लिए सभी चीजों का बैलेंस होना जरूरी है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest
1 किलो वजन घटाने का सही फॉर्मूला
इसके लिए कोई तय फॉर्मूला नहीं है। डेली एक्टिविटी बढ़ाएं और ब्रिस्क वॉकिंग को रूटीन में शामिल करें और कैलोरी इटेक का ख्याल रखें। धीरे-धीरे वजन घटाना एक सही तरीका है। साल में बॉडी वेट 5-10 प्रतिशत कम होना सस्टेनेबल तरीका है।
वेट लॉस वॉक | Source: Pinterest