कौन अराजक नं.-1? केजरीवाल-राहुल के बीच चल रही प्रतियोगिता, PM आवास जाने के ऐलान पर BJP ने साधा निशाना

कौन अराजक नं.-1? केजरीवाल-राहुल के बीच चल रही प्रतियोगिता, PM आवास जाने के ऐलान पर BJP ने साधा निशाना

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा. (फाइल फोटो)

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा उनके और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच चल रही कौन अराजक न. 1 प्रतियोगिता का भाग है. उन्होंने कहा किजब से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया, तब से अरविंद केजरीवाल खुद को अराजकता के खेल में पिछड़ा पा रहे थे और इसी की पूर्ति के लिए केजरीवाल ने एथनॉल मुद्दे पर बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा की है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पहले आराजकता फैलाना फिर विक्टिम कार्ड खेलना अरविंद केजरीवाल की पुरानी पहचान है. अब जब पुलिस उनको प्रधानमंत्री आवास में बिना अनुमति प्रवेश से रोकेगी तब वह विक्टिम कार्ड खेलकर कहेंगे कि सरकार ने हमसे बातचीत करने से भी इनकार कर दिया.

केजरीवाल के नाटक की खुली पोल

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि एथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस दोनों के नाटक की पोल खुल चुकी है. उन्होंने कहा कि एथनॉल प्रयोग एक वक्त की जरूरत है ताकि जहां एक ओर वायु प्रदूषण घटे तो वहीं इससे किसानों की आय बढ़ेगी और साथ में देश को विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी.

मणिशंकर अय्यर का बयान

हर्ष मल्होत्रा ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों से कहा कि वह 11 अगस्त 2005 को संसद में कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री मणिशंकर अय्यर का बयान सुनें, जिसमें उन्होने साफ कहा था की एथनॉल पेट्रोल में मिलाना देश हित में है और हम यह करके दिखाएंगे.

आम लोगों को गुमराह करना बंद करें केजरीवाल

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर होगा अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता एथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर आम नागरिकों को गुमराह करना बंद करें और देश के सामने 100 ऐसी गाड़ी पेश करें जिनके पास किसी ऑटोमोबाइल इंजीनियर का सर्टिफिकेट हो कि यह गाड़ी एथनॉल के कारण खराब हुई है.

जीतेन्द्र भाटी

जीतेन्द्र भाटी

करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.

Read More

google button