1 लाख रुपये में बुक करें यह नई प्रीमियम SUV, 7.1 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड, अक्टूबर में लॉन्च

Sep 01, 2026 02:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नई ऑडी Q3 की ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। आप 1 लाख रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आपको ऑडी की ऑथराइज्ड डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Audi Q3

ऑडी Q3

Audi Q3 [2026]

केवल

₹62,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

Audi Q3 का थर्ड जेनरेशन बहुत जल्द भारत में एंट्री करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने नई Q3 की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। आप अगर इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 लाख रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आपको ऑडी की ऑथराइज्ड डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। नई Q3 को भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इस बार एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन इंजन में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह एसयूवी 2.0 लीटर के इंजन से लैस है और यह मात्र 7.1 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में इसकी खूबियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

Hyundai i20

₹ 6 - 10.63 लाख

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.17 लाख

Tata Altroz

₹ 6.3 - 10.8 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

नया और ज्यादा प्रीमियम डिजाइन

नई Audi Q3 को पहले के मुकाबले ज्यादा अपीलिंग और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसमें मैट ब्लैक फिनिश वाली नई ग्रिल, चौड़ा एयर डैम, स्प्लिट पैटर्न वाले नए डिजिटल Matrix LED हेडलैंप और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। एसयूवी में 18-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे। इसकी लंबाई 4,531mm, चौड़ाई 1,859mm और ऊंचाई 1,623mm है, जबकि व्हीलबेस 2,681mm का है। इसके अलावा एसयूवी में बेल्टलाइन पर मोटी L-शेप क्रोम ट्रिम, रूफ रेल्स और पुल-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। पीछे की तरफ बॉडी-कलर स्कल्प्टेड बंपर, स्प्लिट LED टेललैंप और इल्यूमिनेटेड Audi लोगो मिलता है। रियर में भी सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो एसयूवी के लुक को ज्यादा दमदार बनाती है।

केबिन में बड़ी स्क्रीन

नई Q3 के केबिन को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है। इसमें 12.8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 11.9-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जिसके पीछे ड्राइव सेलेक्टर स्टॉक मौजूद है। इससे केबिन का लेआउट पहले की तुलना में ज्यादा क्लीन और प्रीमियम नजर आता है।

204bhp पेट्रोल इंजन और Quattro AWD

नई Audi Q3 में मौजूदा 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाता रहेगा। यह इंजन 204bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। एसयूवी में ऑडी का Quattro ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी स्टैंडर्ड है। कंपनी के मुताबिक नई Q3 सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 229kmph है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Mercedes-Benz GLA, BMW X1 और Volvo XC40 जैसे प्रीमियम SUVs से होगा।