10 लाख दो और ट्रक ले जाओ! फरीदाबाद में अधिकारी ने की डील, 1 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाए... लगी हथकड़ी
Faridabad ACB Arrests ETO: फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ETO सुरेंद्र सिंह पूनिया को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया. जानकारी के अनुसार, ETO सुरेंद्र पूनिया पर स्क्रैप से भरे ट्रक को छोड़ने की एवज में 4 लाख रुपये की मांग की थी. इस संबंध में शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई थी.
शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप की योजना बनाई. ACB की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर ट्रैप की कार्रवाई की. जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया. आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है.
शिकायतकर्ता ने क्या बताया?
शिकायतकर्ता अशोक ने बताया कि वह दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है. उसकी जिम्मेदारी कंपनी की गाड़ियों की देखभाल और रूट पास करवाने की है. 10 अगस्त को सुरेंद्र पूनिया ने लखनऊ से आ रही स्क्रैप से भरी कंपनी की गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया था. शिकायतकर्ता के अनुसार, वह उसी रात ETO सुरेंद्र पूनिया से मिला.
4 लाख रुपये में गाड़ी छोड़ने का किया सौदा
आरोप है कि अधिकारी ने गाड़ी पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी बनने की बात कही और 4 लाख रुपये में गाड़ी छोड़ने का सौदा किया. 4 लाख का इंतजाम न होने से परेशान शिकायतकर्ता ने एसीपी की टीम को इसकी जानकारी दी. वहीं इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए ACB विभाग के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति से गाड़ी पास करने की एवज में चार लाख रुपये की डिमांड ईटीओ के द्वारा की गई है.
विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम का गठन किया गया और एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ETO सुरेंद्र सिंह पूनिया और उसके ड्राइवर राम बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है.
फरीदाबाद से सुनील की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: एक बार फिर जेल से बाहर राम रहीम, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को 17वीं बार मिली राहत
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More