10-12वीं के होनहारों और नए IAS-RAS अफसरों का सम्मान: युवाओं को मिला सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने का रोडमैप - Udaipur News
कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, स्पोर्ट्स और प्रोफेशनल कोर्सेज सहित अलग-अलग क्षेत्रों की 214 से ज्यादा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
उदयपुर के बड़गांव में स्थित प्रताप गौरव केंद्र में विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, स्पोर्ट्स और प्रोफेशनल कोर्सेज सहित अलग-अलग क्षेत्रों की 214 से ज्यादा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
.
समारोह के दूसरे सत्र में समाज के नए आईएएस (IAS) और आरएएस (RAS) अफसरों का विशेष अभिनंदन हुआ, जबकि तीसरे सत्र में युवाओं के लिए करियर गाइडेंस सेमिनार रखा गया, जिसमें एक्सपर्ट्स ने सफलता के टिप्स दिए। वहीं, विप्र फाउंडेशन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली का संस्कार भवन में साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विप्र फाउंडेशन के शिक्षा रोजगार और प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ (जोन 1A) की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के कई बड़े चेहरे जुटे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक और राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी ने की।
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सिखवाल, प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री के. के. शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद पालीवाल, राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल और शिक्षाविद आर. एस. व्यास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
तीन सत्रों में हुआ पूरा कार्यक्रम
यह भव्य समारोह तीन अलग-अलग सत्रों में पूरा हुआ। पहले सत्र में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स को मंच पर सम्मान मिला। इनमें 10वीं क्लास के 66, 12वीं क्लास के 75, प्रोफेशनल कोर्स के 32, विशिष्ट श्रेणी के 4, स्पोर्ट्स कैटेगरी के 28 और विविध क्षेत्रों के 9 प्रतिभावान बच्चे शामिल थे।
इन सभी होनहारों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए थे। इसके साथ ही खेलकूद, कला, संस्कृति, समाजसेवा और सरकारी सेवाओं में चुने गए लोगों को भी सम्मानित किया गया।
दूसरे सत्र में हाल ही में आईएएस और आरएएस परीक्षा पास करने वाले विप्र समाज के नए अफसरों का विशेष सम्मान किया गया, जिससे वहां मौजूद दूसरे युवा भी प्रेरित हो सकें। तीसरा सत्र पूरी तरह से युवाओं के करियर को समर्पित रहा। इसमें सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक गाइडेंस सेमिनार रखा गया। सेमिनार में आए एक्सपर्ट्स और पहले से सफल हो चुके अफसरों ने युवाओं को परीक्षा पास करने के जरूरी टिप्स दिए और अपने अनुभव शेयर किए।
प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एच. आर. दवे ने बताया कि इस कार्यक्रम को कराने का असली मकसद समाज के होनहारों का हौसला बढ़ाना है। उन्हें सही समय पर सही गाइडेंस देकर आगे बढ़ने के लिए एक क्लीयर रोडमैप तैयार करवाया जा रहा है, ताकि समाज का हर युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली का अभिनंदन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचे समाजसेवी सत्यनारायण श्रीमाली का श्रीमाली समाज और संस्कार भवन ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

सत्यनारायण श्रीमाली का समाज के प्रतिनिधियों ने साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
सत्यनारायण श्रीमाली ने संस्कार भवन का दौरा कर वहां समाज हित में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। आपको बता दें कि मूल रूप से मारवाड़ के घाणेराव और फिलहाल मुंबई प्रवासी सत्यनारायण श्रीमाली ने संस्कार भवन में एक फ्लोर पर बनने वाले कमरों के निर्माण में भामाशाह के रूप में बड़ा योगदान दिया है।
संस्कार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है कि देशभर के ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और उनके उत्थान की बड़ी जिम्मेदारी हमारे समाज के सदस्य को मिली है।

सत्यनारायण श्रीमाली का श्रीमाली समाज और संस्कार भवन ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया।
इस स्वागत समारोह में रविंद्र श्रीमाली, ओमशंकर श्रीमाली, सुनील दत्त श्रीमाली, सूर्यप्रकाश, कमलेश, ओमप्रकाश विदावत, हरीश त्रिवेदी, जमनालाल ओझा, गणेश श्रीमाली, जतीन श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, डॉ देवेन्द्र, रोशनलाल श्रीमाली, कुलदीप, यशवंत, जितेंद्र, योगेश और देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।