बिहार बोर्ड: 10वीं स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के मार्कशीट DEO कार्यालयों में उपलब्ध, जानें डिटेल - Haribhoomi

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के अंकपत्र और प्रोविजनल प्रमाण पत्र डीईओ कार्यालयों में भेज दिए हैं।

BSEB Bihar Board Compartment Mark Sheets 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के अंकपत्र और प्रोविजनल प्रमाण पत्र डीईओ कार्यालयों में भेज दिए हैं।

  • Published: 20 Aug 2026, 04:48 PM IST
  • Last Updated: 20 Aug 2026, 04:48 PM IST

BSEB Bihar Board Compartment Mark Sheets 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सेकेंडरी स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बोर्ड के निर्देशानुसार, इन परीक्षाओं के मार्कशीट और प्रोविजनल प्रमाण पत्र संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद जिन विद्यार्थियों के अंकों में संशोधन (रिवाइज्ड मार्क्स) हुआ था, उनके संशोधित अंकपत्र भी इसी व्यवस्था के तहत भेजे गए हैं।

बोर्ड ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि छात्रों को अपने दस्तावेज लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से डीईओ कार्यालय जाने की कोई जरूरत नहीं है। यह पूरी वितरण प्रक्रिया स्कूल स्तर पर ही संचालित की जाएगी ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

#Bihar #BSEB #BiharBoard@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp pic.twitter.com/P6ilIrTZzr

— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 20, 2026

स्कूलों के माध्यम से बांटे जाएंगे दस्तावेज
बिहार बोर्ड के तय दिशा-निर्देशों के मुताबिक, संबंधित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक डीईओ कार्यालय से अपने संस्थान के छात्रों के अंकपत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात, स्कूल प्रशासन द्वारा योग्य विद्यार्थियों को ये सभी दस्तावेज वितरित किए जाएंगे।

मैट्रिक स्पेशल या कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें ताकि उन्हें मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज मिलने की सही जानकारी मिल सके। दस्तावेज प्राप्त करते समय छात्र अपने परीक्षा से जुड़े आवश्यक विवरण और पहचान पत्र साथ रखें।