बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिर रही यश की 'टॉक्सिक' की कमाई, सोमवार को 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई फिल्म
Toxic Box Office Collection Day 6: यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि मूवी ने काफी शानदार ओपनिंग की थी. मूवी की ओपनिंग को देखने के बाद हर कोई यह सोच रहा था कि यह मूवी यश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना लेगी. लेकिन हालिया फिल्म के कलेक्शन को देखने के बाद यह समझ में आ रहा है कि यह मूवी यश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगी.
यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में यश ने काफी शानदार एक्शन किया है. लेकिन यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई है. फिल्म को रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं और मूवी की कमाई लगातार गिरती जा रही है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे, बजट से 21 गुना ज्यादा किया कलेक्शन
‘टॉक्सिक’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी ने तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और फिल्म चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यश की मूवी ने पांचवे दिन 23 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, आज मूवी को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और यह मूवी छठे दिन खबर लिखे जाने तक 6.18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
---विज्ञापन---
आपको बता दें कि ‘टॉक्सिन’ ने 6 दिन में भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 263.24 करोड़ रुपये का रहा है, तो वहीं मूवी ने नेट कलेक्शन में 220.28 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु. यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी और कन्नड़ भाषा में किया है. लेकिन इस मूवी की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यश की फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है कि नहीं.
यह भी पढ़ें: रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंची यश की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन
---विज्ञापन---
‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ मूवी के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, काइल पॉल और विकास राय अहम किरदार में नजर आए है. लेकिन मल्टीस्टारर से सजी यह मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है.