10वीं पास वालों की बल्ले-बल्ले, 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती कर रही इंतजार; कब से भरे जाएंगे फॉर्म
Sep 11, 2026 09:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 में 7500 पदों पर 22 सितंबर से आवेदन शुरू होने वाले हैं। इस पद के लिए योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारे में बारे में जानिए।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सिर्फ 10वीं पास करने वाले उम्मीदवारों की तो जैसे लॉटरी ही लग गई है, क्योंकि मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल (जीडी) के कुल 7,500 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश शासन के तहत निकाली गई इस भर्ती की लिखित परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB, भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय की ओर से कराई जाएगी। यह भर्ती दिनांक 30 जुलाई 2026 के जरिए जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार mponline.gov.in पर 22 सितंबर 2026 से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कहां-कहां हैं कितने पद
कुल 7,500 पदों को दो अलग-अलग संवर्गों में बांटा गया है। स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के तहत केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए 700 पद रखे गए हैं, जबकि सामान्य ड्यूटी (SAF को छोड़कर) संवर्ग में महिला और पुरुष दोनों के लिए 6,800 पद उपलब्ध हैं। इनमें ओपन, भूतपूर्व सैनिक, होमगार्ड और महिला वर्ग के लिए क्षैतिज आरक्षण की अलग व्यवस्था की गई है। श्रेणीवार यानी अनारक्षित, अजजा, अजा, ओबीसी और EWS का बंटवारा अधिसूचना में अलग तालिका में दिया गया है, जिसे उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लेना चाहिए।
किसे मिलेगा मौका
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस भर्ती के लिए ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की शर्त नहीं रखी गई है। अनारक्षित, अजा और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी आवेदन के योग्य माने जाएंगे। साथ ही आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसका मध्य प्रदेश के किसी रोजगार कार्यालय में लाइव पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के दो से ज्यादा जीवित बच्चे हैं और उनमें से एक बच्चा 26 जनवरी 2001 या उसके बाद जन्मा है, वे इस भर्ती के लिए अपात्र होंगे।
क्या है उम्र की सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है, जबकि अधिकतम उम्र वर्ग के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 33 साल है, वहीं आरक्षित वर्ग के पुरुषों और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए यह सीमा 38 साल तक जाती है। अंतरजातीय विवाह करने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा यानी 43 साल तक की छूट मिल सकती है। उम्र की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी, इसलिए आवेदन से पहले अपनी उम्र जरूर जांच लें।
क्या है चयन की प्रक्रिया
चयनित होने वाले कॉन्स्टेबल को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक के पे-स्केल में वेतन मिलेगा, हालांकि शुरुआती तीन साल तक क्रमशः 70%, 80% और 90% की दर से स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में MPESB द्वारा 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी, जिसमें दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे और गलत जवाब पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा, जिसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मंडल परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये और पुलिस विभाग शुल्क के रूप में 200 रुपये देने होंगे, जबकि मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क आधा यानी क्रमशः 250 रुपये और 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी अलग से देना होगा। आवेदन में सुधार का मौका 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक रहेगा, और संभावित लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwari
शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव