गोरखपुर जिला अस्पताल में बढ़ेगा 10 डायलिसिस बेड: DNB स्टूडेंट्स को मिलेगा सेमिनार हॉल और लाइब्रेरी, 30 AC लगाए जाएंगे - Gorakhpur News
गोरखपुर जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सहूलियत के लिए बड़े स्तर पर सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। जानकारी देते हुए SIC डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही 10 नए डायलिसिस बेड की सुविधा बढ़ेगी। साथ ही ट्रामा सेंटर में इमरजें
.
इसके अलावा वार्डों में 30 नए एसी, और डीएनबी (DNB) छात्रों के लिए सेमिनार हॉल व लाइब्रेरी की नई सुविधा मिलेगी। वहीं परिसर में साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी (डीएम) दीपक मीणा की ओर से किए गए निरीक्षण के बाद बुधवार को SIC ने कमियों का जायजा लिया।
DM के निरीक्षण के बाद SIC ने लिया जायजा मंगलवार को डीएम दीपक मीणा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था और परिसर में जिन भी सुविधाओं की कमी है, उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए थे।
इसके बाद बुधवार को एसआईसी ने खुद पूरे अस्पताल का दौरा कर सभी कमियों की जांच की। एसआईसी ने बताया कि मरीज और उनके परिजनों को बेहतर माहौल और इलाज देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। डीएम के निर्देशों का पालन करते हुए ही यह नई कार्ययोजना तैयार की गई है।

SIC ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए अस्पताल में 10 नए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएंगे।
अस्पताल में शुरू होंगी ये नई सुविधाएं SIC ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए अस्पताल में 10 नए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को वेटिंग से मुक्ति मिलेगी और उनका समय पर इलाज हो सकेगा।
ट्रामा सेंटर में शुरू होगी इमरजेंसी सेवा इसके अलावा लंबे समय से अटके ट्रामा सेंटर में अब उपलब्ध सीमित संसाधनों के साथ ही इमरजेंसी सेवा शुरू कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि दुर्घटना में घायल मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। वहीं सांसद रवि किशन के सहयोग से अस्पताल को 30 नए एसी मिल रहे हैं। इन्हें जल्द ही अलग-अलग वार्डों में इंस्टॉल किया जाएगा, जिससे मरीजों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

अस्पताल परिसर का जायजा लेते SIC डॉ. ओपी सिंह
ICU के पीछे बनेगा लाइब्रेरी उन्होंने आगे बताया कि आईसीयू (ICU) के पीछे खाली पड़ी 1 से 2 डिसमिल जमीन पर सेमिनार हॉल और लाइब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इससे डीएनबी के मेडिकल छात्रों को पढ़ाई और रिसर्च की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि डीएम के निर्देशानुसार पूरे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के स्तर को सुधारा जा रहा है और जगह-जगह लाइटिंग और कैमरे की व्यवस्था ठीक की जा रही है।

जिला अस्पताल में आगंतुकों के लिए बनने वाला पास
एक मरीज को मिलेगा 2 पास साथ सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया। अब इमरजेंसी में भर्ती किसी भी मरीज को सिर्फ दो पास मिलेंगे। उस पास के साथ ही एक साथ उनके दो परिजन परिसर के अंदर जा सकेंगे। ताकि वार्ड में भीड़ न हो। SIC ने आश्वस्त किया है कि इन सभी विकास कार्यों और नई सुविधाओं के चालू होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी और जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से काफी बेहतर हो जाएंगी।