वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: मुन्ना बजरंगी के गुर्गे और साउथ इंडियन सिंगर पर FIR, गैंगरेप के आरोपी को जमानत - Varanasi News
नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी कोर्ट ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को राहत दी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, थाना लालपुर-प
.
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम लालपुर में 200 अराजकतत्वों ने हॉस्टल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। खिलाड़ियों के साथ मारपीट की। जिसमें कई खिलाड़ी घायल हुए हैं। इस बात की शिकायत जिला खेल अधिकारी नवीन सिंह ने डीएम सत्येंद्र कुमार झा से की है।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1. वाराणसी में CNG सिलेंडर से गैस रिसाव, एयरपोर्ट से 1KM पहले तक मचा हड़कंप

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर फोरलेन पर बुधवार देर रात सीएनजी सिलेंडर ले जा रहे वाहन से अचानक गैस रिसाव होने लगा। घटना वाराणसी एयरपोर्ट से करीब एक किलोमीटर पहले हुई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर…
2. वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

वाराणसी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम लालपुर में 200 अराजकतत्वों ने हॉस्टल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। खिलाड़ियों के साथ मारपीट की। जिसमें कई खिलाड़ी घायल हुए हैं। इस बात की शिकायत जिला खेल अधिकारी नवीन सिंह ने डीएम सत्येंद्र कुमार झा से की है। पढ़ें पूरी खबर…
3. BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में दलालों पर सख्ती, अब LED स्क्रीन पर दिखाई जा रहीं तस्वीरें

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों को दलालों के चंगुल से बचाने के लिए नई और सख्त पहल शुरू की है। अस्पताल परिसर में पहले पकड़े गए दलालों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाने के बाद अब उनकी तस्वीरें एलईडी स्क्रीन पर भी प्रदर्शित की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
4. काशी में जलाभिषेक करने पहुंचे रहे जेन-Z कांवरियां, VIDEO

सावन माह में काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद बड़ी संख्या में कांवरिये काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस बार कांवरियों में सबसे अधिक संख्या जेन-जी बम की देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर…
5. वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, 32 घंटे में 72MM हुई बारिश

वाराणसी में बारिश लगातार हो रही है। लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव, सड़क धंसने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को भी बादल सक्रिय रहेंगे। इससे कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
6.काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का भव्य हिम श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

सावन मास के पावन अवसर पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का गुरुवार को पारंपरिक एवं भव्य हिम श्रृंगार महोत्सव बड़े श्रद्धाभाव और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बाबा के दिव्य हिम श्रृंगार और मनोहारी झांकी के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पढ़ें पूरी खबर…
7. सावन में सप्ताह के 6 दिन सुगम-दर्शन टिकट मिलेगा, सोमवार को सुविधा पर रोक

वाराणसी में सावन माह में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर न्यास ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सुगम दर्शन टिकट व्यवस्था में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अब 10, 17 और 24 अगस्त सावन सोमवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों के लिए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। पढें पूरी खबर…
8.वाराणसी कोर्ट से गैंगरेप के आरोपी को जमानत, पति के दोस्तों ने घर पर दबोचा

वाराणसी कोर्ट ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को राहत दी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, थाना लालपुर-पांडेयपुर निवासी आरोपित अभिषेक चौहान को एक-एक लाख रुपये की दो जमानते एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर…
9.मुन्ना बजरंगी के गुर्गे और साउथ इंडियन सिंगर पर FIR, चेसिस नंबर बदलकर वाहनों की कर रहे खरीद-फरोख्त

वाराणसी के कैंट थाने पर हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनघ शुक्ला की तहरीर पर मुन्ना बजरंगी के गुर्गे रह चुके रवि सर्राफ उर्फ पिंचू मारवाड़ी, गायिका अमृता सुरेश सहित चार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
10. संविवि ने लगाया प्रो. ब्रजभूषण ओझा पर प्रतिबंध, BHU ने भी मंदिर का पद वापस लिया

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे प्रो. ब्रजभूषण ओझा के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक पद से हटाए जाने के अगले ही दिन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने भी उनके खिलाफ कड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर…