रेलवे में निकली 10वीं और ITI पास के लिए 4471 पदों पर भर्ती, 27 सितंबर तक करें आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल्स

Sep 01, 2026 04:35 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने 10वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 4,471 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026

रेलवे भर्ती 2026

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: अगर आप 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं या आईटीआई (ITI) की पढ़ाई पूरी कर सरकारी क्षेत्र में अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद खुशखबरी है। भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिग्नल व टेलीकॉम वर्कशॉप, कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, लोको वर्कशॉप और विभिन्न मंडलों में युवाओं को ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा। दक्षिणी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है।

जरूरी तिथियां और आवेदन की समय सीमा

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 अगस्त 2026

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड

अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे- फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मैकेनिक आदि में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। कुछ सीमित पदों पर बिना आईटीआई वाले 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और छूट

आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। नियम अनुसार SC और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया -बिना लिखित परीक्षा के सीधा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। मेरिट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. अभ्यर्थी दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "News & Updates" सेक्शन में जाकर "Personnel Branch / Recruitment" लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
  4. अपनी श्रेणी के अनुसार केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करें (SC, ST, PwD और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  5. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें