'10 जगह मुंह मारना है', Pawan Singh को लेकर ये क्या बोलीं काजल राघवानी? कहा- इंटीमेट सीन न करने पर भड़के एक्टर

Time Published: Sunday, August 9, 2026, 9:05 [IST]

Kajal Raghwani: भोजपुरी रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त धूम मचा रहा है। काजल राघवानी से लेकर दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह तक के खुलासे दर्शकों को चौंका रहे हैं। उनके बीच जमकर ड्रामेबाजी और खूब झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और आम्रपाली दुबे पर भी जोरदार बम फोड़ दिया है।

पवन सिंह को लेकर ये क्या बोल गईं काजल राघवानी?
आपको बता दें कि काजल राघवानी ने बताया है कि एक फिल्म में पवन सिंह के साथ उनका रोमांटिक सीन शूट होना था। उनके और पवन सिंह के बीच एक लिप किस का सीन था, जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया था, तो गुस्से में पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए थे। काजल राघवानी ने शो में कहा कि उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में सभी की इज्जत की है पर एक शख्स है जो इज्जत के लायक ही नहीं है।

Kajal Raghwani

काजल ने कहा- सबको दस जगह मुंह मारना है

काजल राघवानी ने कहा- सबको दस जगह मुंह मारना है। इसके बाद काजल ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर भी आरोप लगाया कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के कारण उन्हें काम से निकलवाया गया है। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है जो कि इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

'जबरदस्ती सीन करवाया, मना किया तो चले गए'

'भोजपुरी बवाल' शो के प्रोमो में काजल राघवानी कह रही हैं- पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां पे किसिंग सीन हुआ था। जबरदस्ती करवाया। उसके बाद मैंने मना किया, तो सेट छोड़के चले गए। मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है लेकिन कोई रिस्पेक्ट के लायक ही नहीं है।

'कहानी सुनी तो सीन नहीं था, लड़की को भी तो पूछो'

-काजल राघवानी ने ये किस्सा साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'कैसे हो जाला प्यार' के शूट से सुनाया था। उसमें काजल के साथ पवन सिंह ने काम किया था। काजल राघवानी ने दावा किया कि किसिंग वाला सीन पहले डिस्कशन का हिस्सा नहीं था। जब कहानी सुनी, तो उसमें भी इसका कहीं जिक्र नहीं था। काजल ने आगे कहा- मैंने इस बारे में अपने मैनेजर से भी बात की थी। हम लोग वो फिल्म कर रहे थे 'कैसे हो जाला प्यार', वहां पे वो किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया।

-काजल ने आगे कहा- मैंने मना किया था ना, कहानी के लिए मुझसे वैसी बात हुई थी, जब मैंने कहानी सुनी थी। वहां पर आके हीरो ने कहा, मैं किस करूंगा और सारे लोग, जी भैया, जी भैया करने लगे। लड़की को भी तो पूछो कि तुम करोगी या नहीं। मैंने मना कर दिया तो गुस्से में सेट छोड़के चले गए।

'लड़कियों से जानबूझकर रोमांटिक-अंतरंग सीन्स शूट करवाते हैं'

-काजल ने आगे कहा- मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है लेकिन ये तो रिस्पेक्ट के लायक ही नहीं है। पहले इंडस्ट्री चला लें, फिर देश चलाएं तो ज्यादा अच्छा है। उनको तो दस जगह मुंह मारना है। काजल राघवानी ने रोमांटिक और अंतरंग सीन्स की शूटिंग के दौरान एक महिला एक्ट्रेस की सुविधा और सहमति का सम्मान करने की अहमियत के बारे में भी खुलकर बात की।

-काजल राघवानी ने कहा- जबरदस्ती थोड़ी होती है कि आप लड़की को जब बोलेंगे, बैठना है तो बैठो, उठना है तो उठो। ऐसे थोड़े ना होता है। आप स्टार हैं, जो भी है, एक रिस्पेक्ट भी तो होती है। महिला का सम्मान करना तो जानो कि वो कंफर्टेबल है कि नहीं। काजल ने दावा किया कि उस घटना के बाद उन्होंने फिर कभी पवन सिंह के साथ काम नहीं किया। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस को बताया गया कि पवन सिंह भी उनके साथ कभी काम नहीं करना चाहते हैं।

आम्रपाली दुबे पर काजल राघवानी का आरोप

काजल राघवानी ने इसके बाद आम्रपाली दुबे पर भी निशाना साधा। काजल ने कहा- आम्रपाली के बारे में भी मैं कुछ नहीं बोलना चाहती। दिनेश लाल यादव निरहुआ के कारण उन्होंने मुझे काम से हटवाया, वो चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी। वो तो निरहुआ जो मर्जी वो करवाती हैं।