10 PHOTOS में अलीगंज का रक्षाबंधन: बाजार में 699 रुपए वाली इंटीग्रेटेड राखी की डिमांड, बहनें भाभियों के लिए भी खरीद रहीं 'भैया-भाभी' राखियां - Aliganj News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Etah
- Aliganj
- Rakshabandhan 2026: Aliganj Market Buzz With Bhaiya Bhabhi & 92.5 Rakhis
विकास दुबे | अलीगंज, एटा15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बाजार में राखी खरीदने पहुंची मुस्लिम महिला।
एटा के अलीगंज में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए आकर्षक डिजाइन और नई वैरायटी वाली राखियों की खरीदारी कर रही हैं।
इस बार बाजार में बहनों में भाभियों को लेकर 'भैया-भाभी' राखी का भी क्रेज देखा जा रहा है, जिसमें 699 रुपए की इंटीग्रेटेड राखी विशेष रूप से पसंद की जा रही है।
10 फोटोज में देखिए राखियां…

इंटीग्रेटिड राखी और 92.5 राखी की बाजार में मांग बढ़ी।

भैया-भाभी राखी को बहनें अपनी भाइयों के लिए बाजार में खरीद रहीं।

बाजार में कई तरह की राखियां उपलब्ध।

मासूम बच्चे को लेकर बहनें बाजार राखी खरीदने पहुंचीं।

ज्लेलर्स की दुकान पर महंगी राखियां खरीदने पहुंची बहनें।

बाजार की गलियों में भी दुकानें राखियों से सजीं।

मुस्लिम समाज की बहनें भी बाजार में भाइयों के लिए राखी खरीदने पहुंचीं।

ठेले पर भी दुकान लगाकर राखी बेची जा रही।

शाम होते ही बाजार में लोगों की भीड़।

महिला दुकानदार मुस्कान ने बताया- इस बार बाजार में भैया-भाभी की क्रेज है।
अजय ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान पर 92.5 राखी की नाम वाली काफी मांग है। यह एक इंटीग्रेटेड राखी है, जिसमें राखी के साथ अक्षत और रोली भी शामिल हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक इस राखी को खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदार के अनुसार, अब तक सैकड़ों बहनें और भाइयों ने यह राखी खरीदी है, जिसकी कीमत 699 रुपए है।
मोना ने इंटीग्रेटेड राखी को बताया पसंद
अजय ज्वेलर्स पर खरीदारी करने पहुंची मोना ने बताया कि उन्होंने इंटीग्रेटेड राखी पसंद की है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन वह अपने भाई की कलाई पर यही राखी बांधेंगी।
महिला दुकानदारा मुस्कान ने कहा- भैया-भाभी राखी की मांग बढ़ी
मुस्कान गुप्ता ने जानकारी दी कि इस बार बाजार में 'भैया-भाभी' राखी को लेकर भी विशेष क्रेज है। बहनें भाइयों के साथ अपनी भाभियों के लिए भी आकर्षक राखियां खरीद रही हैं।
राखी विक्रेता आयुष महाजन ने कहा- दोपहर बाद से ही भैया-भाभी राखी का स्टॉक खत्म है
दूसरे दुकानदार आयुष महाजन ने बताया कि उनकी दुकान पर सुबह से ही भैया-भाभी राखी की अच्छी मांग बनी हुई है। दोपहर में एक बार इस राखी का पूरा स्टॉक खत्म हो गया था। ग्राहकों की लगातार मांग को देखते हुए दोबारा स्टॉक मंगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बाजार में राखियों की खरीदारी लगातार जारी है।
.