कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: डंपर में घुसी DCM, ड्राइवर की मौत; गोदाम में लगी आग, पानी के लिए प्रदर्शन - Kanpur News

कानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…यशोदा नगर हाईवे पर खड़े डंपर में एक DCM पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक घायल हो गया। इसके बाद उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जूही थाना क्षेत्र के राखी मंडी में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आस-पास की झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1. ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत: कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर

सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे का CCTV भी सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के पार्ट्स 15-20 फीट दूर तक बिखर गए। उसकी छत उड़ गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग अंदर फंस गए। पढ़िए पूरी खबर

2. कानपुर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: जूही राखी मंडी में डेढ़ घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

जूही थाना क्षेत्र स्थित राखी मंडी में सोमवार को सुबह 5.50 पर एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के आस-पास के कई ट्टटर से बनी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पढ़िए पूरी खबर…

3. नाले साफ नहीं कराए, अब घरों में भर रहा पानी: वार्ड-96 में जर्जर सड़कें कीचड़ से पटीं, लोग बोले- यहां झूठे वादे किए जाते हैं…

नाला साफ होना था, लेकिन पार्षद ने गाड़ी (नाला सफाई मशीन) भेजने से मना कर दिया, अब बारिश में घरों में पानी भरता है। वार्ड में समस्या ही समस्या है। झूठे वादे किए जाते हैं…। यह कहना है कानपुर के गंगा किनारे बसे वार्ड-96 जाजमऊ उत्तरी के लोगों का। वार्ड में नाले रास्तों पर बह रहे हैं, सड़कें कीचड़ से भरी हैं। पढ़िए पूरी खबर…

4. E-20 पेट्रोल से इंजन खराब होने की बात गलत?: IIT कानपुर के रिसर्चर बोले- पुराने-नए वाहनों के लिए सुरक्षित, माइलेज पर भी फर्क नहीं

E-20 पेट्रोल पर चल रही चर्चाओं और दावों के बीच IIT कानपुर के इंजन रिसर्च लैब (ERL) के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. ध्रुवराज कैराना ने अपनी रिसर्च की। उन्होंने बताया- E-20 पेट्रोल से नए और पुरानी गाड़ियां के लिए सुरक्षित है। इससे इंजन पर कोई बड़ा नकारात्मक असर मिला है। माइलेज में भी कोई ऐसा बदलाव सामने नहीं आया, जिसे गंभीर माना जाए। पढ़िए पूरी खबर…

5. कानपुर में खड़े डंपर में घुसी DCM, ड्राइवर की मौत: यशोदा नगर हाईवे पर हुआ हादसा, लखनऊ से ग्वालियर जा रहा था

कानपुर के यशोदा नगर हाईवे पर रविवार रात करीब 12 बजे सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार DCM पीछे से जा घुसी। हादसे में DCM चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक लखनऊ से माल उतारकर ग्वालियर लौट रहा था। पढ़िए पूरी खबर…

6. कानपुर के 20 वार्डों में पानी की सप्लाई ठप: 15 जुलाई तक सामान्य होगी जलापूर्ति, जूही में 20 दिन से लोग परेशान

कानपुर में जल संकट गहराता जा रहा है। दक्षिणी क्षेत्र के 15 से 20 वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से हजारों परिवार परेशान हैं। जूही, दर्शनपुरवा, लाजपत नगर, कंपनीबाग और दादानगर समेत कई इलाकों में कहीं पानी नहीं आ रहा तो कहीं गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। नाराज महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर…

7. चौकी इंचार्ज पर मारपीट, CCTV तोड़ने का आरोप: कानपुर में तिरंगा चौराहे के नामकरण को लेकर विवाद

कल्याणपुर में एक चौराहे का नाम 'तिरंगा चौराहा' रखने को लेकर विवाद बढ़ गया है। युवक ने पनकी रोड चौकी इंचार्ज और एक दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट करने और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी वेस्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

8. CSJMU में LLB छात्रों का प्रदर्शन: रिजल्ट में 'BPRD' लिखने पर जताई आपत्ति, बैक पेपर परीक्षा हर सेमेस्टर कराने की मांग

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में एलएलबी छात्रों ने सोमवार को रिजल्ट में बड़ी संख्या में "BPRD" लिखे होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने मुख्य गेट पर रोक दिया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर "BPRD" का अर्थ स्पष्ट करने, जल्द रिजल्ट अपडेट करने, हर सेमेस्टर के साथ बैक पेपर परीक्षा कराने और 'अल्टरनेट चांस' व्यवस्था खत्म करने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर…

9. IIT-कानपुर के दीक्षांत में सागर को मिलेगा प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल: इस साल सर्वाधिक 448 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की डिग्री, 15 जुलाई को होगा आयोजन

आईआईटी कानपुर का 59वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को होगा। इस बार 3104 विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि इन-स्पेस के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका होंगे। सबसे खास बात यह है कि इस वर्ष 448 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी, जो संस्थान के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…

10. 2027 चुनाव लड़ने वालों को संगठन में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी: कानपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिए निर्देश, बूथ स्तर तक करेंगे प्रवास

कानपुर में भाजपा के नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक की। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर साफ कहा कि जो नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे पहले इसकी जानकारी दें। ऐसे नेताओं को नई क्षेत्रीय कमेटी में पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

.