समंदर को साफ रखने की मेगा मुहिम, 100 समुद्री तट, 25 हजार स्वयंसेवकों ने किया 30554 kg कचरा साफ

भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत समुद्री इकोसिस्टम के संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की गई. भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) ने मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज (MoES) के साथ मिलकर शनिवार को सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इंटरनेशनल कोस्टल क्लीनअप डे 2026 (ICC-2026) मनाया.

यह कार्यक्रम स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 5.0 अभियान के समापन का प्रतीक रहा. MoES की ओर से 12 से 19 सितंबर 2026 तक चलाए गए इस सप्ताह भर के अभियान का उद्देश्य लोगों की लगातार भागीदारी के जरिए समुद्री प्रदूषण से निपटना और समुद्री पर्यावरण को संरक्षित करना था.

30,554 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा हटाया गया

यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) और साउथ एशिया को-ऑपरेटिव एनवायरनमेंट प्रोग्राम (SACEP) के तहत सितंबर के तीसरे शनिवार को दुनिया भर में यह अभियान आयोजित किया जाता है. भारत में इंडियन कोस्ट गार्ड वर्ष 2006 से इस अभियान का समन्वय कर रहा है.

@IndiaCoastGuard, in coordination with the Ministry of Earth Sciences (MoES) and with the support of the Government of #Goa alongside various partner organisations, successfully led the #InternationalCoastaCleanupDay2026 across 25 beaches on 19 September 2026.

This successful pic.twitter.com/f2Q9fWaQiN

— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 19, 2026

ICC-2026 में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी देखने को मिली. देशभर में 100 से अधिक समुद्री तटों पर 25,079 स्वयंसेवकों ने अभियान में हिस्सा लिया. सामूहिक प्रयासों के जरिए कुल 30,554 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और समुद्री मलबा हटाकर उसका निस्तारण किया गया. इससे तटीय क्षेत्रों में समुद्री प्रदूषण और उससे जुड़े पर्यावरणीय खतरों को कम करने में मदद मिली.

अभियान में नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के कैडेट्स, नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) के स्वयंसेवक, शैक्षणिक संस्थान, वैज्ञानिक संगठन, स्थानीय मछुआरा समुदाय और सिविल सोसाइटी संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की.

सफाई में जुटीं विभिन्न एजेंसियां

ICC-2026 को सफलतापूर्वक पूरा करने में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की अहम भूमिका रही. भारतीय कोस्ट गार्ड, MoES, जिला प्रशासन, राज्य सरकार की एजेंसियों, नगर निगमों, पोर्ट ट्रस्ट, समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों, NGOs और इंडस्ट्री पार्टनर्स ने मिलकर अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित किया.

In line with Hon’ble PM’s vision of #SwachhataHiSewa and #SwachhBharat,@IndiaCoastGuard Regional Headquarters, #East spearheaded a massive #InternationalCoastalCleanup Day2026 drive across 17 beaches in #TamilNadu, #Puducherry and #AndhraPradesh, on 19 September 2026.

The pic.twitter.com/xqR7DP8iOI

— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 19, 2026

भारतीय कोस्ट गार्ड ने समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा, स्वच्छ समुद्र तटों को बढ़ावा देने और लगातार जनभागीदारी के जरिए समुद्री संरक्षण को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. ICG के मुताबिक, ऑपरेशनल विजिलेंस और जनसहभागिता के जरिए देश में सस्टेनेबल ओशन गवर्नेंस को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिल सकती है UN की कमान, रेस में दो बड़े नाम

अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.

Read More

google button