हनुमान अंश को मिली 100 करोड़ की ओटीटी डील? प्रोड्यूसर ने बताया सच

Sep 12, 2026 10:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

हनुमान अंश फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है और अब इसकी ओटीटी डील को लेकर एक खबर आ रही है।

hanuman ansh

हनुमान अंश को मिली 100 करोड़ की ओटीटी डील

हनुमान अंश फिल्म इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की धमाकेदार कमाई जारी है। अब ऐसी खबर आ रही थी कि फिल्म को 100 करोड़ की ओटीटी डील का ऑफर मिला है। इस खबर पर फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने अपनी बात रखी है।

100 करोड़ की ओटीटी डील पर क्या बोलीं प्रोड्यूसर

रागिनी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। ये सब सिर्फ अफवाह हैं। प्लीज इस पर ध्यान ना दें। आज, कितने लोग फिल्म देख रहे हैं, यही मैटर करता है। हमें क्या ऑफर मिल रहे हैं या कौनसा प्लेटफॉर्म हमें क्या ऑफर दे रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता। हम चाहते हैं कि आप लोग इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखें, उसे पसंद करें।’

हनुमान अंश का प्रचार कर रहे खुद दर्शक

रागिनी ने दर्शकों को भी क्रेडिट दिया फिल्म को मिल रही सक्सेस के लिए। वह बोलीं, ‘दर्शक ही प्रचार कर रहे हैं। ऐसा कभी मैंने सुना नहीं है और ना देखा है। ये नीम करोली बाबा का ही चमत्कार है।’

प्रोड्यूसर बोलीं कोई ऑफर नहीं आया

रागिनी ने आगे कहा, ‘नंबर्स आते हैं और जाते हैं और मैं ये क्लीयर करना चाहूंगी अपनी टीम की तरफ से की हमें ऐसा कोई ऑफर नहीं आया है और हमें ऐसा कोई ऑफर चाहिए भी नहीं। जो भी हो हम टीम के साथ डिस्कस करेंगे और फिर फैसला लेंगे। आपको इस बारे में पता चल जाएगा। फिल्म को थिएटर्स में देखें क्योंकि हमें भी नहीं पता कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी।’

जब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिजेक्ट की फिल्म

बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया था कि एक OTT प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया था जिसके बाद ही उन्होंने फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया था।

फिल्म लिखते वक्त डिजिटल डिवाइस को कर दिया था बाहर

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को लिखते वक्त सभी डिजिटल डिवाइस को अपने कमरे से हटा दिया था। वह बोले थे कि मैंने फिल्म को पेन से पेपर पर लिखा था। पूरी फिल्म की स्टोरी पेपर पर लिखी और इसके बाद असिस्टेंट को उसे डिजिटली कन्वर्ट करने को बोला था।

उन्होंने यह भी कहा कि ओपनिंग सीन लिखने के लिए उन्होंने 45 दिन लगा दिए थे। वह बोले थे कि उनके लिए सबसे जरूरी था कि पहले ओपनिंग सीन लिखें क्योंकि वह महत्वपूर्ण होता है। उसके बाद उन्होंने बाकी फिल्म लिखी।