10000mAh बैटरी वाला Vivo V80 Lite 5G लॉन्च, 16GB तक रैम और 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा भी - vivo v80 lite 5g with 10000mah battery launches with 120hz amoled 50mp sony camera

Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन मलेशिया में 10,000mAh ब्लूवोल्ट बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है।

Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन मलेशिया में हुआ लॉन्च

Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन मलेशिया में हुआ लॉन्च

HighLights

  1. मलेशिया में Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च।

  2. 10,000mAh ब्लूवोल्ट बैटरी और 50MP कैमरा।

  3. MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट, 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च हो गया है। वीवो के V-सीरीज का यह फोन इंडिया में हाल में लॉन्च हुए Vivo S2 का रिब्रांड वर्जन है। यह फोन 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन को मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

Vivo V80 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेनसिटी 449ppi और मैक्सिमम ब्राइटनेस 2,000 निट्स की है। वीवो के इस फोन के डिस्प्ले P3 वाइड color gamut के साथ HDR10+ और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 10,000mAh BlueVolt बैटरी दी गई है, जो सिलिकन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वीवो का कहना है कि 1400 फुल चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी कैपेसिटी 80 प्रतिशत तक बची रहती है। Vivo का दावा है कि V80 Lite 5G स्मार्टफोन ने सिंगल चार्ज में 32 घंटे 37 मिनट लाइव स्ट्रीमिंग बैकअप ऑफर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर दिया है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का बुके सेंसर दिया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 90-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Erase और Check-In वाटरमार्क दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Origin Island, Drag & Go, Office Kit, Google Gemini और AI Captions जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

वीवो ने इस फोन मलेशिया में मीडियाटेक के Dimensity 7300e चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, और NFC सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन MIL-STD ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।

Vivo V80 Lite 5G कीमत और उपलब्धता

Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन को मलेशिया में तीन वेरिएंट 6GB+128GB, 6GB+256GB और 8GB+256GB में लॉन्च किया गया है। यह फोन Emerald Green, Afterglow Pink और Dawn Black कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल मलेशिया में इसकी कीमत का एलान नहीं किया गया है।