दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार| Navbharat Live
Updated On: Jul 14, 2026 | 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Jetour T2: ऑटो बाजार में इस दिवाली एक नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV दस्तक देने की तैयारी में है। JSW Motors और चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery की साझेदारी में Jetour T2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Jetour T2 (Source. Jetour)
विस्तार
Jetour T2 India Launch: भारत के ऑटो बाजार में इस दिवाली एक नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV दस्तक देने की तैयारी में है। बता दें कि JSW Motors और चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery की साझेदारी में Jetour T2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का भारतीय बाजार में पहला मॉडल होगा और इसकी सबसे बड़ी खासियत 1,000 किलोमीटर से अधिक की दावा की गई ड्राइविंग रेंज है। वही यह ऐसे समय में आया है जब ग्राहक इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों तकनीकों का फायदा चाहते हैं। ऐसे में Jetour T2 उनके लिए एक नया विकल्प बन सकती है।
दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च
रिपोर्ट्स में देखा गया है कि Jetour T2 को दिवाली 2026 के आसपास भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी असेंबली महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित JSW Motors के नए प्लांट में होगी। वहीं शुरुआती दौर में इसे 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। जिससे भारत में स्थानीय असेंबली होने से भविष्य में इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है।
पावर और परफॉर्मेंस होगी सबसे बड़ी ताकत
Jetou 2 के फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7kWh LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलेगा। यह प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 381bhp की पावर और 610Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 7 सेकेंड में पकड़ सकती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 197 किमी/घंटा होगी। ऐसे आंकड़े इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
1000Km+ रेंज और फास्ट चार्जिंग का मिलेगा फायदा
इसके साथ ही Jetour T2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह SUV केवल बैटरी के दम पर 139 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,000 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। इसका मतलब है कि लंबी यात्राओं के दौरान बार-बार चार्जिंग या फ्यूल भरवाने की जरूरत काफी कम होगी। इतनी ही नहीं चार्जिंग के लिए इसमें AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलेगा। AC चार्जर से बैटरी 30% से 100% तक चार घंटे से कम समय में चार्ज हो जाएगी जबकि DC फास्ट चार्जर की मदद से 30% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे।
ये भी पढ़े: E20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
किन SUVs को मिलेगी चुनौती?
Jetour T2 की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 35 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसी प्रीमियम SUVs से माना जा रहा है। प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक और लंबी रेंज के दम पर यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक अलग और आकर्षक विकल्प बन सकती है।
