नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनी 102% प्रॉफिट कमाने वाली तमिल फिल्म, 7.9 है IMDb रेटिंग

Netflix Top Trending Film: तमिल फिल्म OTT पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है, जिसके आगे राम चरण की 'पेद्दी' भी दम नहीं भर पाई. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन किया था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Written By : राहुल यादव |  Updated at : 01 Aug 2026 04:34 PM (IST)

Preferred Sources

Netflix Top Trending Tamil Film Gatta Kusthi 2 Earned 102 Percent Profit Imdb Rating 7.9 नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनी 102% प्रॉफिट कमाने वाली तमिल फिल्म, 7.9 है IMDb रेटिंग

'गट्टा कुश्ती 2' ओटीटी पर मचा रही धमाल.

Source : IMDb

Netflix Top Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती हैं. इसमें कई फिल्में हिट होती हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महीनों और हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहती हैं. ऐसे में नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आई तमिल की फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही छा गई और राम चरण स्टारर 'पेद्दी' जैसी फिल्म को भी पछाड़ चुकी है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, तमिल की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी ने मजबूत फीमेल कैरेक्टर प्ले किया है. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन किया था और छोटे बजट में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया था. इस फिल्म का टाइटल 'गट्टा कुश्ती 2' है, जिसे नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज किया गया.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन का धमाका, 'राका' के बाद AA23 से हैरान करेंगे एक्टर, लुक पर आया बड़ा अपडेट

नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनी 'गट्टा कुश्ती 2'

तमिल फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा भी उड़ा दिया था. इसके साथ ही नेटफ्लिक्स पर आई तो ये नंबर वन बन गई. इसने राम चरण की 'पेद्दी' और 'कॉन सिटी' तक को पछाड़ दिया है. फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर आ गई है और 'पेद्दी' दूसरे नंबर पर है. 


नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनी 102% प्रॉफिट कमाने वाली तमिल फिल्म, 7.9 है IMDb रेटिंग

'गट्टा कुश्ती 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तमिल फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कम बजट में मोटी कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार, 'गट्टा कुश्ती 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 40.41 नेट कलेक्शन किया और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 46.33 करोड़ था. फिल्म ने ओवरसीज में भी 8.30 करोड़ का बिजनेस किया था. इतना ही नहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा खासा बिजनेस किया. इसने 54.63 करोड़ की कमाई की.

यह भी पढ़ें: 'अपने बच्चों को शैतानी वामपंथियों से बचाओ', PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

'गट्टा कुश्ती 2' ने कितना कमाया प्रॉफिट

तमिल फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 54.63 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी का बजट 27 करोड़ था तो इस लिहाज से फिल्म ने अच्छा खासा प्रॉफिट भी कमा लिया. फिल्म ने 102.33% प्रॉफिट कमाया है.

'गट्टा कुश्ती 2' के बारे में

बहरहाल, अगर तमिल फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' के बारे में बात की जाए तो ये एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन चेल्ला अय्यावू ने किया है. फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी के साथ ही विष्णु विशाल भी अहम रोल में हैं. फिल्म को 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर आ गई है. थिएटर के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. गौरतलब है कि 'गट्टा कुश्ती 2' की आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है. फिल्म को 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है.

और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More

Published at : 01 Aug 2026 04:34 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola