कच्चे तेल की कीमत में भारी बढ़ोतरी, $105 प्रति बैरल हुआ भाव

कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में एक बार फिर से भारी उछाल देखने को मिला है. ईरान और अमेरिका के बीच का युद्ध दोबारा से शुरू हो गया है, जिसका असर सीधेतौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 10 Sep 2026 07:08 PM (IST)

Preferred Sources

Crude Oil Price Hike to 105 Dollar Per Barrel Amid Iran America Tensions कच्चे तेल की कीमत में भारी बढ़ोतरी, $105 प्रति बैरल हुआ भाव

कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल

Source : ABPLive

जब से ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ा है तभी से कच्चे तेल की कीमतों के भाव में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच कुछ दिनों से शांत चल रहा युद्ध अब एक बार फिर से शुरू हो गया है. जिसके चलते एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो गया है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 105 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

भारत पर भी पड़ेगा असर?
दुनियाभर में कच्चे तेल का अयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ही होता है. भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है और यहां पर अधिक मात्रा में कच्चा तेल इसी रास्ते से आता है. ऐसे में जब भी कच्चे तेल की कीमतें में उतार- चढ़ाव होता है तब भारत पर इसका सीधा असर पड़ता है. फरवरी के आखिर से जब से युद्ध शुरू हुआ है, तभी से लगातार कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं. जिसका असर मई में देखने को मिला था जब लगातार चार बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.

ये भी पढ़ें: 1 जनवरी से ऑनलाइन शॉपिंग के सख्त नियम लागू, फर्जी छूट और छुपे चार्ज पर लगेगी रोक

क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के भाव?
मई के महीने में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम तभी बढ़े थे जब कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं और घटने का नाम नहीं ले रही थीं. हालांकि भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक तो है लेकिन वो पूरी तरह से एक ही देश पर निर्भर नहीं है. भारत में कच्चा तेल कई देशों से आता है, जिससे कि किसी एक देश के रास्ते पर निर्भरता ना बनी रहे.

लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में ग्लोबली उछाल आया है ऐसे में भारत में भी पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने के कयास लगाए ही जा रहे हैं. हालांकि इसे पूरी तरह से ना भी नहीं कहा जा सकता और ना ही पूरी तरह से हां कहा जा सकता है. वैसे पिछले कुछ महीनों से स्थिति को देखते हुए सरकार ने भी तैयारी पूरी कर ली है. देश में पेट्रोल- डीजल का भरपूर भंडारण है, तो हो सकता है कि ईंधन की कीमतों पर इसका फर्क ना पड़े.

ये भी पढ़ें: अलर्ट! कल से 3 दिन लगातार बैंक रहेंगे बंद, ऐसे निपटाए अपने जरूरी काम

रुपया भी गिरा
जहां एक तरफ दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इसके चलते डॉलर को मजबूती मिली है तो वहीं रुपया भी कमजोर हुआ है. आज भारतीय रुपया 0.2% गिरकर 95.30 प्रति डॉलर पर आ गया है, जो लगभग 10 दिनों में इसका सबसे निचला स्तर है.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 10 Sep 2026 06:37 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola