रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में मारी दहाड़, पहले दिन 108 करोड़ के साथ ‘केजीएफ 2’ के हिंदी डे वन नेट को पछाड़ा
Yash Film Toxic: इंडस्ट्री के रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. जी हां, फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की है.
Yash Film Toxic: इंडस्ट्री के रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. जी हां, फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/02/12/toxic-2026-02-12-16-03-04.jpg)
Toxic Photograph: (Toxic (Instagram))
Yash Film Toxic: रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अंग्रेजी को छोड़कर सभी भाषाओं में भारत में 108 करोड़ नेट की कमाई की है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस मच अवेटेड यश स्टारर फिल्म ने पहले ही दिन अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराते हुए एक मजबूत थिएट्रिकल रन की नींव रख दी है.
इस ओपनिंग को और भी खास बनाता है हिंदी मार्केट में फिल्म का जबरदस्त प्रदर्शन. ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में पहले दिन भारत में 55.4 करोड़ नेट की कमाई करते हुए ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के 53.95 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ये उपलब्धि रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बड़ा पल है, जो अलग-अलग मार्केट्स में उनकी बढ़ती पकड़ के साथ-साथ पहले ही दिन ‘टॉक्सिक’ को मिले शानदार ऑडियंस रिस्पॉन्स को भी दर्शाती है.
टॉक्सिक को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म को खासतौरपर मास सेंटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शक इसके बड़े पैमाने वाले वर्ल्ड, हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और सबसे बढ़कर रॉकिंग स्टार यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. राया और टिकट के उनके किरदार, उनका एटीट्यूड, इंटेंसिटी, करिश्मा और एक्शन से भरपूर परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में शामिल हो गए हैं. ऑडियंस यश को इस नए और पावरफुल अवतार में जमकर सेलिब्रेट कर रही है.
सिर्फ स्केल और एक्शन ही नहीं, ‘टॉक्सिक’ गैंगस्टर जॉनर में एक लेयर्ड और एम्बिशियस कहानी कहने की अपनी साहसिक कोशिश के लिए भी अलग नजर आती है. फिल्म एक पारंपरिक एक्शन-ड्रिवन कहानी से आगे बढ़ते हुए फैमिली, रिश्तों, महत्वाकांक्षा, पावर और इंसानी जज़्बातों की जटिल परतों को साथ लेकर चलती है. कहानी की ये परतें हर बार देखने पर दर्शकों को कुछ नया खोजने का मौका देती हैं, जिससे यह फिल्म रिपीट वॉच के लिए भी एक दिलचस्प एक्सपीरियंस बन जाती है.
यूनिक स्टोरीटेलिंग को मिल रही खूब सराहना
फिल्म की एन्सेम्बल कास्ट ने भी इस एक्सपीरियंस को और खास बनाया है. नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी ने अपनी अलग-अलग मौजूदगी से फिल्म में अपनी छाप छोड़ी है. एम्बिशियस प्रोडक्शन डिजाइन, भव्य स्केल, म्यूजिक, दमदार एक्शन सेट पीसेज और गीतू मोहनदास की यूनिक स्टोरीटेलिंग को भी ऑडियंस से खूब सराहना मिल रही है.
दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट की उम्मीद थी, क्योंकि ये एक रेगुलर वर्किंग डे है. इसके बावजूद मास सेंटर्स में फिल्म को मिल रहा रिस्पॉन्स और उसका मोमेंटम लगातार उत्साहजनक बना हुआ है. भारत में पहले दिन 108 करोड़ नेट के साथ ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने स्टाइल में अपनी एंट्री मारी है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी यात्रा की शुरुआत पूरे दमखम के साथ की है.
रॉकिंग स्टार यश की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस, ऑडियंस की मजबूत स्वीकार्यता और हर बार देखने पर नई परतें खोलने वाली कहानी के दम पर ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब अपने थिएट्रिकल रन के अहम दिनों की ओर बढ़ रही है. अब सबकी नजरें एक मजबूत वीकेंड पर टिकी हैं, जहां फिल्म के और भी बड़ा धमाका करने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर क्यों सेलेब्स के प्यार के बीच धर्म बन जाता है रिश्ते टूटने की वजह! शादी से लेकर लव स्टोरी का भी हो जाता है 'द एंड'