हरदा पुलिस में 109 आरक्षकों का प्रमोशन, प्रधान आरक्षक बने: 69 अनारक्षित, 22 एसटी और 18 एससी वर्ग से पदोन्नति, विभाग ने जारी की लिस्ट - Harda News
हरदा पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। विभागीय पदोन्नति समिति ने मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत कुल 109 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।
.
जारी सूची के अनुसार, पदोन्नत होने वाले आरक्षकों में 69 अनारक्षित वर्ग, 22 अनुसूचित जनजाति वर्ग और 18 अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। विभाग ने भविष्य में रिक्त होने वाले पदों के लिए पात्र आरक्षकों की एक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की है।
केस या अयोग्य होने पर निरस्त हो सकता है प्रमोशन पदोन्नति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध भविष्य में कोई अयोग्यता, विभागीय कार्रवाई, आपराधिक प्रकरण या सेवा अभिलेख से जुड़ी कोई विसंगति सामने आती है, तो उसकी पदोन्नति निरस्त की जा सकती है। यह पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन भी रहेगी।
इस पदोन्नति प्रक्रिया के साथ ही पूर्व में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के रूप में जारी सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का समय पर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस पदोन्नति से पहली बार प्रधान आरक्षक बने कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वहीं, जिन कर्मचारियों पर विभागीय जांच चल रही थी और जिन्हें पहले कार्यवाहक पद दिए गए थे, उन्हें अपने मूल पद पर वापस लौटना पड़ा है। इससे उनमें निराशा है। कुछ कर्मचारियों को पहले सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के रूप में कार्य दिया गया था, लेकिन नए आदेश के बाद उन्हें प्रधान आरक्षक के पद पर ही कार्य करना होगा। उन्होंने पहले कई मामलों की विवेचना भी की थी।
पदोन्नत कर्मचारियों की सूची
अनुसूचित जनजाति वर्ग: अनिल मर्सकोले, अमर धुर्वे, बबलू गिनारे, रेखा भलावी, सतीश टेकाम, राम मोहन चीचाम, दुर्गा आहके, दीपक इवने, शांतिलाल कुमरे, उदयसिंह ऊईक, शैलेंद्र धुर्वे, उमेश धुर्वे, वीरेंद्र युवने, विजय ऊईक, देवेंद्र भुसारे, रत्नेश देवड़ा, शेरसिंह पांसे, सौरभ भलावी, अशोक इवने, विजय परते, मंगल कलमे, दीपक बरकड़े।
अनुसूचित जाति वर्ग: राजेंद्र लोगरे, संजय बोहरे, अनूप कमले, यशवंत जोठे, किशोर अहिरवार, रेवाराम रंगीले, श्वेता मानकर, शिवराम पवार, कमलेश अहिरवार, राजेश मालवीय, मनीष पठारिया, मोहन चौधरी, नीरज चौरे, संदीप धनवरे, बुधेश जोठे, राजा बकोरिया, आशीष खड़ीकर, अरविंद पहाड़े।
ओबीसी एवं अनारक्षित वर्ग: शैलेन्द्र दीक्षित, अशोक सराठे, देवीसिंह बुंदेला, रामनिवास मीना, ब्रजेश साहू, जितेंद्र पवार, सुशील गौर, मुरारी दुबे, दुर्गेश सेंगर, योगेश पटेल, लोकेश यादव, ज्योत्सना वर्मा, तारिक खान, देवेंद्र तोमर, मनोज राजपूत, अमित शर्मा, श्रवण सराठे, संजय ठाकुर, राकेश गौर, विजय प्रजापति, राजीव परदेशी, अतुल तोमर, विक्रम सिंह, नीलेश चोरे, कमलेश मगरधे, कंचन सिंह राजपूत, प्रदीप रघुवंशी, परमजीत सिंह, करण साहू, मनोज कुमार, अतुल चंद्रवंशी, सुमित रावत, चन्देश बवनवीर, हर्षवर्धन, रविन्द्र यादव, रामदयाल पवार, राजेश कुशवाहा, रोहित रघुवंशी, यशदीप पटेल, देवेंद्र राव, प्रवीण रघुवंशी, विजेंद्र सिंह तोमर, शम्भु चोरे, अजित चौरे, दुर्गेश पटेल, हीरा पवार, विकास यादव, नवीन चौधरी, देवेंद्र सुरमा, उमेश शर्मा, दीपक गौर, दीपक जाट, जश्मन लोवंशी, विमल लोवंशी, हरप्रसाद पटेल, मोहन मीना, ब्रजेश बड़कुर, देवीराम पटेल, ईशांत गोर, नीरज थापक, अभिषेक साध, राहुल वर्मा, संजय यादव, संजय बामने, नितेंद्र ठाकुर, राकेश तुमराम, राजेंद्र रघुवंशी और दुर्गेश लोवंशी।