गाड़ी के इंजन ऑयल पर लिखे 10W-30 नंबरों का क्या है मतलब? यहां जानिए ऑयल चुनने का सही तरीका - understanding engine oil grades 10w30 20w50 explained which is best for your bike

Bike Engine Oil: गाड़ी के इंजन ऑयल के डिब्बे पर लिखे 10W- या 20W-50 जैसे नंबरों का मतलब नहीं जानते? यहां समझिए कि आपकी गाड़ी के लिए कौन सा इंजन ऑयल बे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार या बाइक की सर्विसिंग करते समय हम अक्सर मैकेनिक से बोलते हैं कि अच्छा वाला इंजन ऑयल डालना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत ग्रेड का इंजन ऑयल आपकी गाड़ी के इंजन को समय से पहले ही खराब कर सकता है। आइए समझते हैं डिब्बे पर लिखे 10W-30, 20W-50 या 5W-30 जैसे नंबर क्यों लिखे होते हैं और उनका मतलब क्या होता है।

क्या होता है W का मतलब?

इस कोड में W का मतलब होता है Winter। W से पहले का नंबर बताता है कि ठंड के मौसम में या गाड़ी चालू करते समय तेल कितना पतला रहेगा। नंबर जितना कम होगा तेल उतना ही आसानी से बहेगा और इंजन तुरंत स्टार्ट होगा। W के बाद के नंबर यह बताता है कि सख्त गर्मी में या इंजन के तेज गर्म होने पर तेल कितना गाढ़ा रहेगा। नंबर जितना ज्यादा होगा तेल हाई गर्मी में भी उतना ही गाढ़ा रहकर इंजन के पार्ट्स को बचाएगा।

10-30 और 20W-50 में अंतर

10W-30 कम गाढ़ा तेल होता है जो नई गाड़ियों, छोटी कारों और मॉडर्न बाइक्स के लिए बेहतरीन है। यह ठंड में जल्दी स्टार्ट होने में मदद करता है और माइलेज भी अच्छा देता है। वहीं, 2OW-50 काफी गाढ़ा ऑयल होता है जो पुरानी गाड़ियों, हैवी बाइक्स या उन गाड़ियों के लिए सही होता है जो बहुत तेज धूप और भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करती है।

गलत इंजन ऑयल के नुकसान

अगर आपकी नई गाड़ी में 20W-50 जैसा गाढ़ा ऑयल डाल दिया तो सुबर स्टार्ट करते समय तेल इंजन के ऊपरी हिस्सों तक देर से पहुंचेदा जिससे पार्ट्स आपस में रगड़ खाकर खराब होने लगेंगे। बहुत ज्यादा गाढ़ा तेल डालने पर दबाल डालता है जिससे गाड़ी ज्यादा फ्यूल खर्च करती है।

अगर पुरानी गाड़ी में पतला ऑयल डाल दिया तो गर्मी में वह पानी जैसा हो जाएगा और इंजन को सुरक्षा नहीं दे पाएगा जिससे इंजन सीज भी हो सकता है।

कैसे करें चुनाव?

इसके लिए अपनी गाड़ी का User Manual खोलें या फिर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर देखें। उसमें आपकी गाड़ी के लिए बिल्कुल सही ऑयल ग्रेड लिखा होता है। हमेशा उसी ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- कार डैशबोर्ड पर दिखने वाले खतरनाक सिंबल और उनके मायने, न करें इग्नोर करने की गलती