मध्यप्रदेश: कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल

Home mp-state-news मध्यप्रदेश: कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल

Updesh Awasthee

personUpdesh Awasthee

9/29/2026 09:12:00 PM

भोपाल, 29 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हायर सेकेण्डरी (कक्षा 11वीं एवं 12वीं) की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के मध्य आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा वाले दिनों में परीक्षा से पूर्व विद्यालय समय में विद्यार्थियों की तैयारी हेतु कक्षा संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। 

कक्षा 11वीं की परीक्षा समय-सारणी:

  • 18 नवंबर 2026 (बुधवार): इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान
  • 19 नवंबर 2026 (गुरुवार): संस्कृत / उर्दू
  • 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): एन.एस.क्यू.एफ. (NSQF) के समस्त विषय
  • 21 नवंबर 2026 (शनिवार): भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैंडरी, मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व
  • 23 नवंबर 2026 (सोमवार): रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
  • 25 नवंबर 2026 (बुधवार): अंग्रेजी
  • 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): हिन्दी
  • 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / काप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टिकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  • 28 नवंबर 2026 (शनिवार): गणित
  • 30 नवंबर 2026 (सोमवार): समाजशास्त्र

कक्षा 12वीं की परीक्षा समय-सारणी:

  • 18 नवंबर 2026 (बुधवार): भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैंडरी, मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व
  • 19 नवंबर 2026 (गुरुवार): एन.एस.क्यू.एफ. (NSQF) के समस्त विषय
  • 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): हिन्दी
  • 21 नवंबर 2026 (शनिवार): भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / काप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टिकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  • 23 नवंबर 2026 (सोमवार): अंग्रेजी
  • 25 नवंबर 2026 (बुधवार): इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान
  • 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): संस्कृत / उर्दू
  • 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): गणित
  • 28 नवंबर 2026 (शनिवार): समाजशास्त्र
  • 30 नवंबर 2026 (सोमवार): रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान 

डिस्क्लेमर: हमने पर्याप्त सावधानीपूर्वक टाइम टेबल का प्रकाशन किया है लेकिन कृपया एक बार अपने विद्यालय से इसकी पुष्टि अवश्य करें।


Tags

  • Newer

  • Older