पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग-11, दिग्गजों को किया नजरअंदाज, केएल राहुल को रखकर चौंकाया

Robin Uthappa picks All-Time India Test XI: भारतीय टेस्ट टीम का इतिहास काफी पुराना रहा है. शानदार खिलाड़ियों के दम पर हमेशा इसकी विरासत को आगे बढ़ाया गया. धाकड़ बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑल-राउंडर भी टेस्ट की बदौलत भारत को मिले हैं. भारत को टेस्ट में सबसे मजबूत टीम माना जाता है. दिग्गजों ने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर में तिरंगा लहराया है. इस लंबे फॉर्मेट में अभी तक सभी ने गहरी छाप छोड़ी है. खैर भारत की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन टीम चुन पाना बहुत कठिन काम है. इसे लेकर लगातार बहस चलती रहती है. भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इस बार अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन चुनी है.

उथप्पा की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन में कौन-कौन हैं?

रॉबिन उथप्पा ने इस बार भारत की अब तक की सबसे बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है. उन्होंने अनुभव के हिसाब से टीम बनाई है. हालांकि, टीम में से कुछ बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब है. उथप्पा ने पारी की शुरुआत करने के लिए वीरेंद्र सहवाग और केएल राहुल को टीम में लिया है. उन्होंने तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को रखा.

---विज्ञापन---

उथप्पा ने मिडिल ऑर्डर में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को रखा है. इन दोनों कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्होंने एमएस धोनी को बतौर विकेटकीपर टीम में चुना है. कपिल देव को उन्होंने ऑलराउंडर के रूप में सातवें नंबर पर रखा है. उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के लिए अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन को चुना. उथप्पा ने तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को दी है.

ROBIN UTHAPPA PICKS HIS INDIA'S ALL TIME TEST XI:

– Sehwag, KL Rahul, Dravid, Sachin, Kohli, Dhoni, Kapil Dev, Ashwin, Bumrah, Zaheer, Kumble. pic.twitter.com/xc81p0yulI

— Tanuj (@ImTanujSingh) August 7, 2026

ये भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, स्पिनर्स का रहा दबदबा

---विज्ञापन---

पूर्व क्रिकेटर की ऑल-टाइम इंडिया टेस्ट इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली. एमएस धोनी (विकेटकीपर), कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान.

दिग्गजों को नहीं मिली जगह

रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं दी है. सबसे बड़ा नाम सुनील गावस्कर का है. गावस्कर का ना रहना थोड़ा चौंकाने वाला है. वो टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थी. उथप्पा ने सौरभ गांगुली को भी जगह नहीं दी है. गांगुली ने टीम को विदेशों में जीतना सिखाया. साथ ही साथ अपने नेतृत्व में कुछ अच्छे खिलाड़ी टीम इंडिया को दिए. गांगुली ने खुद अपनी बैटिंग से कुछ यादगार पल फैंस को दिए.

---विज्ञापन---

टीम में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी नहीं हैं. उथप्पा ने अश्विन को उनसे पहले रखा है. हरभजन भारत के लिए सबसे सफल ऑफ-स्पिनर रहे हैं. उन्हें टीम में जगह ना देना भी चौंकाने वाली बात है. वीवीएस लक्ष्मण को भी उथप्पा ने जगह नहीं दी है. उन्होंने बड़ी पारियां खेलकर कई बार टीम को जीत दिलाई थी. इसके अलावा मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को भी टीम में उथप्पा ने नहीं रखा. गंभीर का भी टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा रहा है. उनकी जगह ओपनर के तौर पर उथप्पा ने राहुल को रखा है.

ये भी पढ़ें: T20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर ठोकने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

---विज्ञापन---