पढ़ें 11 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
06:30 AM, 11-Aug-2026
Kangra: कांगड़ा में बेनामी संपत्ति का खेल, विजिलेंस खंगाल रही बैंक खाते
कांगड़ा जिले के गगल स्थित एयरपोर्ट के आसपास करोड़ों रुपये की भूमि खरीद मामले में अब बेनामी संपत्ति की संलिप्तता को लेकर विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। और पढ़ें
06:25 AM, 11-Aug-2026
आगरा में जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसे पांच लाख लोग, आज भी रहेगी किल्लत; जानें कब से मिलेगी लोगों को राहत
आगरा में पाइपलाइन टूटने से जलसंकट खड़ा हो गया है। सोमवार को करीब पांच लाख लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होने के चलते मंगलवार को भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
06:24 AM, 11-Aug-2026
विवाहिता की दर्दनाक माैत: मरने से पहले दी धमकी, फिर तेजाब पीकर दी जान; ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
पति पर आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर आए दिन पिटाई करता था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। और पढ़ें
06:21 AM, 11-Aug-2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: चार और जगहों पर धंसा, कथित धांधली पर PIL दाखिल; तकनीकी जांच में खुलेंगे राज
Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार विवादों में है। एक के बाद एक जगह धंसने के बाद अब इस मामले में तकनीकी जांच की जाएगी। और पढ़ें
06:18 AM, 11-Aug-2026
Parliament: परिसीमन बिल पर सरकार ने साधे आंकड़े, अब संसद का गतिरोध तोड़ने की कोशिश; क्या है नंबर गेम का गणित?
Delimitation Bill India: परिसीमन को लेकर सरकार ने जरूरी राजनीतिक समर्थन जुटाने की दिशा में बड़ी बढ़त बनाई है। डीएमके 50 फीसदी आनुपातिक सीट बढ़ोतरी की शर्त पर तैयार दिख रही है, जबकि पवार गुट के आठ सांसदों की प्रधानमंत्री से मुलाकात को भी सरकार अपनी सफलता मान रही है। लेकिन संसद में गतिरोध अभी कायम है। ऐसे में क्या सरकार विपक्ष को साधकर संविधान संशोधन विधेयक के लिए जरूरी दो-तिहाई समर्थन जुटा पाएगी? आइए समझते हैं क्या है नंबर गेम का खेल... और पढ़ें
06:15 AM, 11-Aug-2026
हिमाचल हाईकोर्ट: तलाकशुदा पत्नी के दोबारा शादी नहीं करने तक भरण-पोषण पाने का पूरा हक
हाईकोर्ट ने पति की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि तलाक होने के बाद भी पत्नी जब तक दूसरी शादी नही कर लेती, तब तक उसे अपने पूर्व पति से भरण-पोषण प्राप्त करने का पूरा कानूनी अधिकार है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 AM, 11-Aug-2026
Delhi: चीनी मांझे की चपेट ने आने से कटी गर्दन, हटाने के दौरान दो उंगलियों में गहरे घाव, धीरज को लगे आठ टांके
उत्तम नगर इलाके में चीनी मांझा गर्दन पर लगने से एक स्कूटर सवार 32 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं। और पढ़ें
06:10 AM, 11-Aug-2026
धर्म परिवर्तन का मामला: HC ने कहा-बालिग बेटियों को बंधक बनाना स्वतंत्रता का उल्लंघन, पिता और सरकार को ये आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन करने वाली सगी बहनों को पिता की ओर से हिरासत में रखने को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया। कोर्ट ने कहा कि बालिग को अपनी आस्था, धर्म, निवास और जीवन से जुड़े फैसले स्वयं लेने का अधिकार है। और पढ़ें
06:08 AM, 11-Aug-2026
UP: आज काशी आएंगे BJP के क्षेत्रीय प्रभारी, चार जिलों में होगा स्वागत; तीन संगठनात्मक बैठकों में करेंगे मंथन
Varanasi News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार को पहली बार दो दिवसीय प्रवास पर काशी आएंगे। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में उनका स्वागत होगा। सर्किट हाउस में तीन संगठनात्मक बैठकें होंगी। इनमें पार्टी संगठन, पदाधिकारियों और 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। और पढ़ें
06:08 AM, 11-Aug-2026
Varanasi News: 25 हजार का इनामी, बीएचयू के निष्कासित छात्र का कोर्ट में सरेंडर, जानलेवा हमले का आरोप; जेल
Varanasi News: बीएचयू के 25 हजार रुपये के इनामी छात्र नेता क्षितिज उपाध्याय ने सोमवार को एसीजेएम (नवम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर बिरला छात्रावास के गेट पर छात्र रोशन मिश्रा पर जानलेवा हमला कराने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। और पढ़ें