11.45 लाख रुपये में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Sporteq, स्पेशल एडिशन में मिलेंगे ये खास फीचर्स

11.45 लाख रुपये में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Sporteq, स्पेशल एडिशन में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Mahindra BE 6 Sporteq Edition की हुई एंट्री, नए लुक और खास फीचर्स के साथ कीमत 11.45 लाख

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को पेश करने के बाद, भारतीय वाहन निर्माता कंपनी ने BE6 स्पोर्टेक को 11.45 लाख रुपये (BaaS के साथ एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है. BaaS के बिना इसकी कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के नए वेरिएंट में लॉन्च एडिशन और BE6 स्पोर्टेक फोर जैसे स्पेश्ल वेरिएंट भी शामिल हैं. जिसमें पहले से ही फॉर्मूला ई एडिशन और बैटमैन एडिशन मौजूद थे. हालांकि, यह स्पेश्ल एडिशन न केवल बाहरी बदलावों से, बल्कि तकनीकी और डैशबोर्ड लेआउट में किए गए अपडेट से भी अलग दिखता है.

Mahindra BE6 Sporteq: डिजाइन, स्पेश्ल एडिशन

महिंद्रा BE6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन का डिज़ाइन स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक SUV के समान है. हालांकि, कंपनी इस स्पेशल एडिशन के साथ एक नया पेंट स्कीम पेश कर रही है. अंतर की बात करें तो, स्पेशल एडिशन में पीछे की तरफ BE6 लिखा हुआ “लॉन्च एडिशन” बैज दिया गया है. एक और जरूरी अपडेट है टेलगेट पर रियर लाइट्स के ज़रिए मैसेजिंग की सुविधा. बाकी सभी एलिमेंट्स स्टैंडर्ड वर्जन में ही हैं. इसके साथ ही, कंपनी ने BE6 फ्रीडम एडिशन भी लॉन्च किया है, जो एक अलग ऑरेंज पेंट स्कीम में आता है.

Mahindra BE6 Sporteq: कलर ऑप्शन

महिंद्रा BE6 स्पोर्टेक 12 कलर ऑप्शन में आती है, जिनमें 4 नए कलर (रोसो इम्पल्सो, रूबी वेलवेट, ग्रेफाइट स्टॉर्म और फायरस्टॉर्म ऑरेंज सैटिन) शामिल हैं, और इसे आठ वेरिएंट में पेश किया गया है: वन, टू, थ्री, थ्री+, फोर, एफई, एफई फोर और लॉन्च एडिशन.

Mahindra BE6 Sporteq: इंटीरियर

इलेक्ट्रिक एसयूवी में असली बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलते हैं. महिंद्रा BE6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन में तीन स्क्रीन का सेटअप दिया गया है, जिसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए एक डिस्प्ले भी शामिल है, जो स्टैंडर्ड वर्जन में उपलब्ध नहीं है. कंपनी के मुताबिक, इस तीसरी स्क्रीन का इस्तेमाल गेमिंग और कराओके के लिए किया जा सकता है. इसके अलावा, कंपनी ने सेंटर कंसोल पर स्पोर्टेक का लोगो भी लगाया है, जो इसके लुक को अलग दिखाता है.

Mahindra BE6 Sporteq: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, एसयूवी में अब TEQ_Me शामिल है, जो ड्राइवर को ऑटोमेटिकली डिटेक्ट करता है और एक पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल लोड करता है; TEQ_Talk जिसमें गूगल जेमिनी का इंटीग्रेशन है और TEQ_xting, जिससे मालिक रियर टेलगेट डिस्प्ले पर कस्टम मैसेज दिखा सकते हैं. एसयूवी में TEQ_Drive भी जोड़ा गया है, जिसमें कस्टम ड्राइव मोड, ट्राइब ड्राइव, ड्रिफ्ट मोड, एक्सेलरेशन बूस्ट और नया रिवाइव SOS फंक्शन शामिल है. महिंद्रा का कहना है कि Revive SOS फीचर बैटरी 0% होने के बाद भी गाड़ी को करीब 13 किलोमीटर तक चलाने के लिए जरूरी एनर्जी दे सकता है. इसका इस्तेमाल बैटरी की पूरी लाइफ में 5 बार तक किया जा सकेगा.

फीचर्स की बात करें तो, स्टैंडर्ड वर्जन से लगभग सभी फीचर्स बरकरार रखे गए हैं, जिनमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, छह-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, क्रूज कंट्रोल आदि शामिल हैं. सुरक्षा के लिए, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ADAS फीचर्स का पूरा सेट दिया गया है.

Mahindra BE6 Sporteq: पावरट्रेन

BE 6 स्पोर्टेक में महिंद्रा का मौजूदा इलेक्ट्रिक पावरट्रेन बरकरार रखा गया है, जो 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ आता है. इसमें पीछे की तरफ लगा एक मोटर है जो 286 hp तक की पाव और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बड़े बैटरी पैक से 682 किमी तक की MIDC रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसके साथ ही, इसमें एक नया 70 kWh बैटरी पैक भी जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें- नई Mahindra Scorpio Lifestyler हुई पेश; दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स से लैस, Hilux से होगा मुकाबला

Mahindra SUV खरीदने का शानदार मौका! Scorpio-Thar समेत इन मॉडल्स पर मिल रही भारी छूट

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button