11 लाख की Job छोड़ी, अब सालाना 28 लाख रुपए की हो रही कमाई, इस काम ने बदली शख्स की जिंदगी

Image

11 लाख रुपए के सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर शख्स ने शुरू किया अपना खुद का काम (सांकेतिक तस्वीर) (Image Credit- AI Generated Image)

आजकल ज्यादातर लोग अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नौकरी (Job) छोड़कर अपना खुद का कोई काम शुरू करते हैं। ऐसे में वे किसी कंपनी के बजाय खुद के लिए मेहनत कर पैसे कमाते हैं और खुद के बॉस भी होते हैं। जहां उनके पास अपने काम को अपने ढंग से करने की पूरी आजादी होती है। कुछ ऐसा ही कर रहे एक शख्स की कहानी हाल में ही सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है। जिसे उसके दोस्त ने सोशल साइट एक्स पर शेयर किया है। पोस्ट में उसने बताया है कि कैसे उसके दोस्त ने एक अच्छी-खासी सैलरी वाली जॉब छोड़कर खुद का अपना काम शुरू किया और अब वह महीने के लाखों रुपए छाप रहा है।

कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू किया अपना खुद का काम

X पर शेयर की गई इस कहानी के मुताबिक, एक युवक ने बेंगलुरु में अपनी 11 लाख रुपए की सालाना पैकेज वाली कॉर्पोरेट जॉब (Job) छोड़ दी। उसने प्रमोशन और ऑफिस की दौड़ से अलग रास्ता चुना और अपने घर लौटकर खुद का कारोबार शुरू किया। आज वही शख्स सालाना करीब 28 लाख रुपए की तगड़ी कमाई कर रहा है। पोस्ट में आगे यह भी बताया गया है कि युवक ने अपनी ही जमीन पर एक छोटा-सा वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट लगाया। इसके बाद उसने आसपास की कॉलोनियों, घरों और दुकानों तक साफ पीने का पानी पहुंचाने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ता गया और उसका कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ने लगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऐसे होती है 28 लाख रुपए सालाना की कमाई

वायरल पोस्ट (Viral Post) के अनुसार, आज उसके करीब 300 पक्के ग्राहक हैं। जहां वह हर दिन पानी की कैन सप्लाई करता है। ऐसे में एक कैन की कीमत करीब 30 रुपए बताई गई है। इस हिसाब से उसकी रोज की कमाई लगभग 9,000 रुपए और महीने की कुल कमाई करीब 2 लाख 70 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। हालांकि कारोबार चलाने में कुछ खर्च भी होते हैं। पानी साफ करने, बिजली और ट्रांसपोर्ट पर हर महीने करीब 35,000 रुपए खर्च होता है। चूंकि प्लांट उसकी अपनी जमीन पर है, इसलिए उसे किराया नहीं देना पड़ता। खर्च निकालने के बाद उसके पास महीने के 2 लाख 35 हजार रुपए बचते हैं। जो साल भर में लगभग 28 लाख रुपए से भी ज्यादा हो जाती है।

वायरल पोस्ट को लेकर होने लगी लोगों के बीच चर्चा

इस स्टोरी को सोशल साइट एक्स पर @iamankitpande नाम के यूजर ने शेयर किया है। अंकित ने ही अपने आत्मनिर्भर दोस्त की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों के सामने रखी है। अंकित के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे मेहनत और सही बिजनेस आइडिया की जीत बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि नौकरी छोड़ने से पहले अच्छी योजना और बाजार की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। वहीं, कई लोगों ने पानी के बिजनेस में होने वाली इस कमाई को बेतुका बताया और कहा कि पानी बेचने में इतना फायदा नहीं होता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav

पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article