रोहतक में 118 MM बारिश से जलभराव: लोगों के घरों में घुसा पानी, दर्जनों दोपहिया वाहन बंद; घुटनों तक पानी से गुजरे लोग - Rohtak News

रोहतक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक के मॉडल टाउन में भरे पानी से गुजरती स्कूटी सवार महिला। - Dainik Bhaskar

रोहतक के मॉडल टाउन में भरे पानी से गुजरती स्कूटी सवार महिला।

रोहतक में देर रात को हुई बरसात के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी की उचित निकासी न होने के कारण अधिकांश पॉश इलाकों में भी पानी भर गया, जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों के घरों में भी पानी भर गया, साथ ही दोपहिया वाहन बंद पड़ गए।

शहर में रात को तेज बरसात के कारण मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में भी पानी भर गया। शहर में 118 एमएम बरसात हुई, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क का पानी लोगों के घरों में भी भर गया, जिससे उनका सामान भी पानी में तैरने लगा।

कृष्णा कॉलोनी में घर के अंदर भरा पानी।

कृष्णा कॉलोनी में घर के अंदर भरा पानी।

समय पर ड्रेनेज की नहीं करवाई सफाई

मॉडल टाउन निवासियों का कहना है कि समय पर ड्रेनेज सिस्टम की साफ सफाई नहीं करवाई गई, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। हर साल केवल कागजों में भी सफाई होती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

कृष्णा कॉलोनी की गली में भरा पानी।

कृष्णा कॉलोनी की गली में भरा पानी।

मॉडल टाउन के साथ कृष्णा कॉलोनी में भी जलभराव

तेज बरसात के कारण मॉडल टाउन ही नहीं, बल्कि कृष्णा कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोग घर में भी गंदे पानी के अंदर बैठे हुए है। पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। सड़क का पानी घरों में भर रहा है।

कृष्णा कॉलोनी की गली में भरा पानी।

कृष्णा कॉलोनी की गली में भरा पानी।

महम में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न

महम के वार्ड नंबर 2, फरमाना चुंगी के पास बरसात के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जल निकासी के लिए बनाई गई स्टॉर्म वॉटर परियोजना के तहत कुल 8 मोटर पंप लगाए गए हैं, लेकिन फिलहाल केवल एक मोटर पंप ही संचालित हो रहा है। जिसके कारण पानी नहीं निकल रहा।

महम के वार्ड-2 में भरा पानी।

महम के वार्ड-2 में भरा पानी।

ड्रेनेज सिस्टम की नहीं हो रही सफाई

पार्षद कपिल नागपाल ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम की समय पर साफ सफाई नहीं करवाई गई, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई बार ड्रेनेज सफाई का मुद्दा उठाया गया, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हो रही। पूरे शहर का ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है।

मॉडल टाउन में पानी से गुजरते लोग।

मॉडल टाउन में पानी से गुजरते लोग।

मॉडल टाउन की गलियों में भरा पानी।

मॉडल टाउन की गलियों में भरा पानी।

दिल्ली रोड पर भरे पानी से गुजरते लोग।

दिल्ली रोड पर भरे पानी से गुजरते लोग।

शीला बाईपास पर सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग।

शीला बाईपास पर सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग।

सोनीपत रोड पर भरा पानी।

सोनीपत रोड पर भरा पानी।

मॉडल टाउन में पानी से गुजरता बाइक सवार युवक।

मॉडल टाउन में पानी से गुजरता बाइक सवार युवक।

डबल पार्क के गेट पर भरा पानी।

डबल पार्क के गेट पर भरा पानी।

डबल पार्क के बाहर गली में भरा पानी।

डबल पार्क के बाहर गली में भरा पानी।

डबल पार्क के बाहर गली में भरा पानी।

डबल पार्क के बाहर गली में भरा पानी।

.

खबरें और भी हैं...

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 हरियाणा में कराने की मांग: रोहतक में लोकहित संस्था अध्यक्ष बोले- डीसी से राष्ट्रपति तक देंगे ज्ञापन

    रोहतक में लोकहित संस्था अध्यक्ष बोले- डीसी से राष्ट्रपति तक देंगे ज्ञापन|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बरौना गांव में 1911 में हुई थी सबसे बड़ी पंचायत: रोहतक में हरपाल राणा बोले- अंग्रेजी हुकुमत के निशान, स्मारक बनाने की मांग

    रोहतक में हरपाल राणा बोले- अंग्रेजी हुकुमत के निशान, स्मारक बनाने की मांग|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कचरे से अटा रोहतक: कर्मियों ने शहर में खुद फैलाई गंदगी; बोले- मांगे नहीं मानने तक काम नहीं होगा

    कर्मियों ने शहर में खुद फैलाई गंदगी; बोले- मांगे नहीं मानने तक काम नहीं होगा|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना: गुप्ता बोलीं- उनके पास कोई काम नहीं बचा, उन्हें सिर्फ अपनी चिंता

    0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर