12 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे स्कूल? भारी बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश? जानिए IMD का ताजा अपडेट

Aug 11, 2026 08:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

School Holiday Tomorrow: IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 12 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? जानें स्कूल छुट्टी पर सरकार और जिला प्रशासन का ताजा अपडेट।

School Holiday Tomorrow 12 August 2026

क्या 12 अगस्त को आपके शहर में बंद रहेंगे स्कूल?

School Holiday Tomorrow 12 August 2026: मानसून के इस मौसम में देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों और उनके माता-पिता के मन में एक ही बड़ा सवाल है, क्या कल 12 अगस्त 2026 को उनके जिले में स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई उत्तर और दक्षिण राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि पूरे देश में अवकाश का कोई एक समान आदेस जारी नहीं हुआ है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात मुश्किल बने हुए हैं। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी जैसे जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और कांगड़ा के संवेदनशील इलाकों में जिला कलेक्टरों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ियों को बंद करने के आदेश दिए जा रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह घर से निकलने से पहले स्थानीय मीडिया या स्कूल ग्रुप्स के माध्यम से ताजा आदेश जरूर चेक कर लें।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलर्ट का असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। हालांकि सभी जिलों में पूर्ण अवकाश की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जहां जलभराव की स्थिति बहुत गंभीर है, वहां के जिलाधिकारियों (DM) को परिस्थितियों को देखकर ही स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए गए हैं।

कर्नाटक व केरल में बारिश की मार

दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मॉनसून अत्यधिक सक्रिय है। इन इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, साथ ही निचले इलाकों के स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित की जा रही है।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग की चेतावनियों के बीच जिला प्रशासन का पहला उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। किसी भी भ्रम से बचने के लिए छात्र व उनके माता-पिता फर्जी या वायरल मैसेजेस पर तुरंत विश्वास न करें। छुट्टी की आधिकारिक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन के नोटिस बोर्ड, व्हाट्सएप ग्रुप्स या अपने जिले के आधिकारिक सूचना पोर्टल पर ही भरोसा करें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें