गयाजी रेलवे स्टेशन पर 12.540 किलो गांजा जब्त: रेल पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था - Gaya News
गया17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गयाजी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से 12.540 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से 2 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 6 लाख 27 हजार रुपए है।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के उपनिरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त कर रही थी। इस अभियान में आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षी, सीपीडीएस के जवान और राजकीय रेल थाना (जीआरपी) के पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

रेल पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
संदेह के आधार पर पूछताछ की गई
गश्त के दौरान, टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर स्थित ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) के पास दो युवकों को दो ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद टीम ने रोककर पूछताछ शुरू की।
पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए और उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। संदेह गहराने पर ट्रॉली बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया। दोनों ने स्वीकार किया कि उनके ट्रॉली बैग में गांजा रखा हुआ है, जिसे वे भुवनेश्वर से लेकर आ रहे थे।
इसकी सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में रेलवे सुरक्षा बल, गयाजी के सहायक सुरक्षा आयुक्त भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में दोनों ट्रॉली बैगों की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 12.540 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के अधिकारी।
केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
पूछताछ में गिरफ्तार बालिग युवक की पहचान सन्नी कुमार (19), पिता पिंटू कुमार मिस्त्री, निवासी सैदापुर, थाना नरहट, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई। वहीं, दूसरा आरोपी नाबालिग है। उपनिरीक्षक रणधीर कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी थाना में कांड संख्या-186/26 दर्ज किया गया है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अभियान आगे भी जारी रहेगा
आरपीएफ के थानाध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि रेलवे परिसर को नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं अपराध से मुक्त रखने के लिए ऑपरेशन ‘नारकोस’ लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और संदिग्ध यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आधुनिक तकनीक के साथ-साथ खुफिया सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई कर रही हैं, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
.
खबरें और भी हैं...
पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का गला काटा: सिर को 5km दूर ले जाकर फेंका; 7 साल से चल रहा था तांत्रिक से अफेयर
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
30 फीट गहरे बोरवेल में 7 घंटे फंसा रहा बच्चा: कैमरा डालकर निगरानी, पाइप के जरिए मां ने की बात; हुक सिस्टम से NDRF ने निकाला
0:40- कॉपी लिंक
शेयर
बूझे की नाही
प्रशांत किशोर से चिंता में BJP, इसके 2 संकेत: नीरज के बोलने पर रोक, फॉरवर्ड नेता घर-घर पहुंचेंगे, बांकीपुर जीतने का BJP का गेम प्लान
3:09- कॉपी लिंक
शेयर