12.9-इंच स्क्रीन, 7 स्पीकर और 5-स्टार सेफ्टी; फिर भी शोरूम पर खड़ी रह गई ये कार, अगस्त में नहीं मिला ग्राहक

Sep 09, 2026 04:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

अगस्त 2025 में इसकी 36 यूनिट और जुलाई 2026 में इसकी 2 यूनिट बिकी थीं। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI को मूनस्टोन ग्रे कलर दिया गया है। इस कार में कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें ओरिक्स व्हाइट, किंग्स रेड मेटैलिक और ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं।

Volkswagen Golf Not A Single Unit Sold In August 2026

इस कार को अगस्त में नहीं मिला ग्राहक

MINI Cooper S

केवल

₹58,200/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

फॉक्सवैगन इंडिया की अगस्त 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 2,283 यूनिट बेचीं। जबकि, अगस्त 2025 में कंपनी ने 2,719 यूनिट बेची थीं। यानी कंपनी को सालान बेसिस पर डिग्रोथ मिली। कंपनी के लिए वर्टूस सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, उसकी सेल्स लिस्ट में सबसे नीचे गोल्फ GTI रही। पिछले महीने इसका खाता तक नहीं खुला। हालांकि, अगस्त 2025 में इसकी 36 यूनिट और जुलाई 2026 में इसकी 2 यूनिट बिकी थीं। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI को मूनस्टोन ग्रे कलर दिया गया है। इस कार में कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें ओरिक्स व्हाइट, किंग्स रेड मेटैलिक और ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI एक सिंगल फुल-लोडेड वर्जन में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 53 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

फॉक्सवैगन मॉडल वाइज YoY सेल्स अगस्त 2026
मॉडलअगस्त 2026अगस्त 2025चेंज % YoY
वर्टूस1,3011,674-22%
टाइगुन9381,001-6%
टायरॉन420N.A.
टिगुआन28-75%
गोल्फ036-100%
टोटल2,2832,719-16%
फॉक्सवैगन मॉडल वाइज MoM सेल्स अगस्त 2026
मॉडलअगस्त 2026जुलाई 2026चेंज % MoM
वर्टूस1,3011,420-8.00%
टाइगुन9381,225-23.00%
टायरॉन4245-7.00%
टिगुआन223-91.00%
गोल्फ02-100.00%
टोटल2,2832,715-16.00%

फॉक्सवैगन गोल्फ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फॉक्सवैगन गोल्फ GTI में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन (EA888 evo4) दिया है। ये इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे बिजली की गति से चलने वाले 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी/घंटा तक सीमित है। यह सिर्फ 5.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक FWD व्हीकल है। इसमें स्पोर्टी और पूरी तरह से इंडीपेंडेंड फ्रंट और रियर सस्पेंशन सेटअप है।

इसके डिजाइन की बात करें तो कार के फ्रंट बंपर में एक बड़ा हनीकॉम्ब पैटर्न वाला एयर डैम दिया है, जिसके दोनों ओर X-साइज की फॉग लाइट्स हैं। गोल्फ GTI के सामने के दरवाजों पर रेड कलर का 'GTI' बैज है जिसमें हेडलैम्प्स और ब्रेक कैलिपर्स को जोड़ने वाली एक पट्टी है। कार 18-इंच के एलॉय व्हील्स पर चलता है। इसमें पीछे की तरफ स्मोक्ड LED टेल-लाइट्स, एक प्रमुख रूफ स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स हैं।

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हीटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलेगा। इसके अलावा, कार में 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। इसमें GTI बैज के साथ लेदर-रैप्ड स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है। इस कार को यूरो NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़12.9-इंच स्क्रीन, 7 स्पीकर और 5-स्टार सेफ्टी; फिर भी अगस्त में नहीं मिला ग्राहक

See Less