120 KM दूर प्रयागराज में नकल का कंट्रोल रूम: UPSSSC परीक्षा का पेपर वाराणसी से लीक कराया, STF की जांच में बड़ा खुलासा - Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सहायक बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह की जांच में एसटीएफ को बड़ा सुराग मिला है। जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र वाराणसी के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ।

जबकि पूरे नकल रैकेट को करीब 120 किलोमीटर दूर प्रयागराज से ऑपरेट किया जा रहा था। आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क सिर्फ दो अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य परीक्षा केंद्रों तक भी फैला हो सकता है। वाराणसी के केंद्र से बाहर आया एसटीएफ की अब तक कि जांच के मुताबिक, गिरोह का सदस्य राजेंद्र यादव उर्फ धीरेंद्र यादव, जो वाराणसी के बिहरा पाही का रहने वाला है, ने परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद किसी परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र बाहर निकलवाया। इसके बाद उसने प्रश्नपत्र प्रयागराज में बैठे गिरोह के सरगना शिवजीत पटेल को भेज दिया।

बहरिया के अर्धनिर्मित मकान में बैठे थे सॉल्वर जांच में सामने आया है कि प्रयागराज के बहरिया में सरगना शिवजीत पटेल के अर्धनिर्मित मकान को नकल का कंट्रोल रूम बनाया गया था। यहां पहले से सात सॉल्वर और सरगना व उसका भाई कप्तान मौजूद थे। प्रश्नपत्र मिलते ही सभी ने मिलकर तेजी से उत्तर तैयार किए।

इसके बाद मोबाइल फोन से जुड़े माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से वाराणसी में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों तक क्रमवार सही उत्तर पहुंचाए गए। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से परीक्षा हॉल में पहुंचते रहे जवाब एसटीएफ के अनुसार, परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थियों के पास पहले से माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाए गए थे। प्रयागराज से तैयार उत्तर इन्हीं डिवाइसों के जरिए उन्हें सुनाए जा रहे थे। पूरे ऑपरेशन का संचालन इतनी गोपनीयता से किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। दो अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी से खुला पूरा नेटवर्क वाराणसी के एंग्लो इंडियन मुस्लिम इंटर कॉलेज, लल्लापुरा और हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, मैदागिनी से दो अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि परीक्षा पास कराने के लिए गिरोह को लाखों रुपये दिए थे।

इसी पूछताछ के आधार पर एसटीएफ प्रयागराज तक पहुंची और पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

कई अन्य परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की आशंका आशंका है कि जिस सुनियोजित तरीके से प्रश्नपत्र लीक कर प्रयागराज में हल कराया गया, उससे यह संभावना भी बनती है कि गिरोह ने सिर्फ वाराणसी के दो अभ्यर्थियों ही नहीं, बल्कि अन्य परीक्षा केंद्रों पर बैठे अभ्यर्थियों को भी माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए उत्तर उपलब्ध कराए हों।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसका खुलासा डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल फोन, बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

सरगना और पेपर लीक कराने वाला आरोपी अब भी फरार

कार्रवाई के दौरान गिरोह का सरगना शिवजीत पटेल और वाराणसी निवासी राजेंद्र यादव उर्फ धीरेंद्र यादव फरार हो गए। एसटीएफ उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क, प्रश्नपत्र लीक होने के स्रोत और अन्य संभावित अभ्यर्थियों की भूमिका का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

रोड़ों के संगठित रैकेट की जांच में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ का मानना है कि यह कोई सामान्य नकल का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित और संगठित नेटवर्क है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि गिरोह ने पहले किन-किन परीक्षाओं में इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया।

इस नेटवर्क से कितने अभ्यर्थी जुड़े हुए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

यह है पूरा मामला यह पूरा मामला एक दिन पहले तब सामने आया था जब एसटीएफ ने वाराणसी के दो परीक्षा केंद्रों से दो परीक्षार्थियों धर्मेन्द्र कुमार और विपिन कुमार वर्मा को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा। उनकी निशानदेही पर ही पहले दोनों परीक्षा केंंद्रों के बाहर मौजूद सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा गया।

फिर उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर प्रयागराज में दबिश देकर सॉल्वर गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस दौरान मौका पाकर सरगना शिवजीत पटेल भाग निकला।

.

खबरें और भी हैं...

  • सपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बूथ स्तर पर मजबूती को जी जान से जुटें

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बूथ स्तर पर मजबूती को जी जान से जुटें|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लंबे समय तक सहमति से बने शारीरिक संबंध 'रेप' नहीं: कोर्ट ने कहा- शादी का वादा पूरा न होने पर रेप नहीं मान सकते, आरोपों से मुक्त

    कोर्ट ने कहा- शादी का वादा पूरा न होने पर रेप नहीं मान सकते, आरोपों से मुक्त|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रमुख सचिव विधि को 27 जुलाई को तलब: हाईकोर्ट ने कहा- प्रभावी न्याय प्रशासन प्रभावित, 27 जुलाई को कोर्ट में हाजिर हों

    हाईकोर्ट ने कहा- प्रभावी न्याय प्रशासन प्रभावित, 27 जुलाई को कोर्ट में हाजिर हों|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय सबसे आगे: सहारनपुर-देवबंद की मतगणना पूरी, प्रशांत सिंह अटल दूसरे नंबर पर

    सहारनपुर-देवबंद की मतगणना पूरी, प्रशांत सिंह अटल दूसरे नंबर पर|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर