बैलेट पेपर से होंगे पंचायत चुनाव: 1200 बड़ी और 900 छोटी मतपेटियां हो रहीं तैयार, 1131 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री तैयार - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गांवों में चुनावी समीकरण बनने लगे हैं और संभावित उम्मीदवार अपन

.

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए अपनी व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन प्रशासन ने पहले से ही मतदान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

इस बार सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होंगे। ऐसे में मतपेटियों की तैयारी और मतदान सामग्री की व्यवस्था चुनावी प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा बन गई है।

प्रशासन की निगरानी में जिले की सभी ग्राम पंचायतों के लिए चुनावी सामग्री तैयार की जा रही है, ताकि तारीखों की घोषणा के बाद किसी तरह की देरी नहीं हो।

ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होंगे मतदान।

ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होंगे मतदान।

359 पंचायतों में चुनाव के लिए तैयार हो रही व्यवस्था

चित्तौड़गढ़ जिले में इस बार 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होने हैं। इन पंचायतों के अंतर्गत करीब 1131 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए प्रशासन को पहले से व्यापक तैयारी करनी पड़ रही है।

चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल और दावेदार अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हो रहे हैं, वहीं प्रशासन मतदान केंद्रों से लेकर चुनावी सामग्री तक हर व्यवस्था को मजबूत करने में लगा है। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम को मुख्य निर्वाचन स्टोर बनाया गया है, जहां से जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए सामग्री तैयार और वितरित की जाएगी।

यहां जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी के नेतृत्व में करीब 40 कर्मचारियों की टीम चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। कर्मचारियों की जिम्मेदारी अलग-अलग तय की गई है, जिसमें मतपेटियों की जांच, सामग्री की गिनती और पैकिंग जैसे काम शामिल हैं।

बैलेट पेपर से चुनाव, इसलिए मतपेटियों की तैयारी सबसे बड़ी चुनौती

पंचायत चुनाव में इस बार बैलेट पेपर का इस्तेमाल होने के कारण मतपेटियों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। जिले में मतदान केंद्रों की जरूरत को देखते हुए करीब 1200 बड़ी और 900 छोटी मतपेटियों को तैयार किया जा रहा है। इन मतपेटियों की सफाई, लॉक की जांच, ग्रीसिंग और ऑयलिंग का काम किया जा रहा है।

अब तक 975 बड़ी मतपेटियां तैयार की जा चुकी हैं, जबकि बाकी मतपेटियों का काम भी लगातार चल रहा है। चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान दल के साथ दो बड़ी और एक छोटी मतपेटी भेजने की योजना बनाई गई है।

प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि मतदान के दिन किसी भी केंद्र पर मतपेटी या उससे जुड़ी व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं आए। बैलेट पेपर से होने वाले चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित रहे, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।

हर बूथ के लिए तैयार होगा चुनावी सामान का पूरा पैकेट

जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए अलग-अलग किट तैयार किए जा रहे हैं। एक मतदान केंद्र के किट में करीब 40 से 45 तरह की जरूरी सामग्री रखी जाएगी।

इसमें मतदान प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, फॉर्म, सील, स्टेशनरी और अन्य सामान शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से सामग्री तैयार करते समय लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी बूथ पर कोई सामान कम न पड़े।

चुनाव के दौरान मतदान दलों को मौके पर सभी जरूरी चीजें उपलब्ध रहें, इसके लिए हर सामग्री की सूची के अनुसार जांच की जा रही है।

एक मतदान केंद्र के किट में करीब 40 से 45 तरह की जरूरी सामग्री रखी जाएगी।

एक मतदान केंद्र के किट में करीब 40 से 45 तरह की जरूरी सामग्री रखी जाएगी।

चुनावी माहौल के बीच प्रशासन की तैयारी पर नजर

पंचायती राज चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा राजनीतिक हलचल वाला चुनाव माना जाता है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गांवों में चुनावी समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। कई जगहों पर संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो चुके हैं और स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। इसी को देखते हुए मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को पहले ही पूरा किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की निगरानी में इंदिरा गांधी स्टेडियम से लेकर मतदान केंद्रों तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम को मुख्य निर्वाचन स्टोर बनाया गया है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम को मुख्य निर्वाचन स्टोर बनाया गया है।