बैंक क्लर्क और ऑफिसर की 12000 से ज्यादा वैकेंसी आने वाली है, SBI के चेयरमैन ने कहा
नई दिल्ली, 7 सितंबर 2026: यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक और गुड न्यूज़ है। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बैंक क्लर्क और ऑफिसर कदर की लगभग 12000 वैकेंसी ओपन होने वाली है। यह जानकारी सूत्रों ने नहीं बल्कि स्वयं एसबीआई चेयरमैन सीएस सेट्टी ने दी है। नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। मतलब तैयारी शुरू कर दो लेकिन उससे पहले पूरी खबर पढ़ो:-
Over 12,000 vacancies for bank clerks and officers are set to be released, said the SBI Chairman
एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने बताया कि इस साल (2026-27) बैंक, क्लेरिकल और ऑफिसर कैडर में करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां कर सकता है। हालांकि वैकेंसी का फाइनल नंबर, वर्तमान कर्मचारियों के रिटायरमेंट और बैंक की जरूरतों के आधार पर बदल भी सकता है। सीएस सेट्टी का कहना है कि बैंक को उम्मीद है कि वित्त वर्ष के अंत तक (31 मार्च 2017 तक) करीब 12,000 भर्तियां पूरी हो जाएगी। पिछले वित्त वर्ष में एसबीआई ने बड़े स्तर पर नियुक्तियां की थी, जिसमें करीब 1,500 स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर्स भी शामिल थे। इस बार आईटी क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती की जरूरत नहीं है।
SBI में 2.45 लाख से ज्यादा कर्मचारी
मार्च 2026 तक एसबीआई के कर्मचारियों की संख्या 2.45 लाख से ज्यादा थी। बैंक के फाइनेंशियल ईयर 2026 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में एसबीआई ने कुल 25,633 लोगों की भर्ती की थी। इनमें 4,640 ऑफिसर्स 19,340 एसोसिएट्स और 1,653 कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी थे। इस साल भर्ती का फोकस मुख्य रूप से क्लेरिकल और ऑफिसर कैडर पर रहने की उम्मीद है। हालांकि कितने पद किस कैडर में होंगे, इसकी अंतिम जानकारी बैंक की ओर से शेयर नहीं की गई है।
SBI के नेटवर्क से जुड़ेंगी 250 नई ब्रांच
कर्मचारियों की भर्ती के साथ एसबीआई अपने ब्रांच नेटवर्क का भी विस्तार करेगा। बैंक वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 200 से 2500 नई शाखाएं नेट आधार पर जोड़ने की योजना बना रहा है। सीएस सेट्टी के अनुसार एसबीआई का नेटवर्क पहले से काफी बड़ा है, लेकिन अभी भी कहीं इलाकों में बैंक की मौजूदगी बढ़ाने की गुंजाइश है। नई कॉलोनियों के विकसित होने और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने वाले जिलों में बैंक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहता है। इसके साथ ही कुछ शाखों के युक्तिकरण पर भी काम किया जा रहा है।
