प्यार किया तो डरना क्या... मेधा शंकर को ड्रॉप करने पहुंचे समय रैना, कैमरे देखते ही मुंह छुपाकर भागीं '12th Fail' एक्ट्रेस
Updated: Thu, 24 Sep 2026 08:39 AM (IST)
समय रैना और मेधा शंकर, फोटो- इंस्टाग्राम
Medha Shankr Samay Raina video: कॉमेडी किंग समय रैना और मेधा शंकर के डेटिंग रूमर्स ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. अब एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें समय, मेधा को अपनी कार से उनके वर्कप्लेस पर ड्रॉप करते दिखे. पैपराजी को सामने देखकर मेधा घबरा गईं और बिना पोज दिए चुपचाप बिल्डिंग के अंदर भाग गईं.
Medha Shankr Samay Raina video: इंटरनेट पर आजकल बस एक ही गॉसिप चल रही है, क्या कॉमेडी किंग समय रैना और '12th फेल' की स्वीटहार्ट मेधा शंकर गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? पूरा सीन किसी बॉलीवुड रोम-कॉम जैसा सेट है, जहां दोनों एक-दूसरे पर 'जस्ट फ्रेंड्स' होने का टैग लगा रहे हैं, पर पब्लिक सब जानती है. पैपराजी के कैमरे और इंटरनेट के जासूस इनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री पर पूरा फोकस करके बैठे हैं.
मेधा को ड्रॉप करने पहुंचे समय रैना
मेधा शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें समय रैना अपनी गाड़ी में मेधा को उनके वर्कप्लेस पर ड्रॉप करने आए थे. जैसे ही मेधा कार से बाहर निकलीं, पप्स ने उन्हें घेर लिया. मेधा कैमरे देखकर एकदम शॉक रह गईं और बिना कोई पोज दिए घबराहट में बिल्डिंग के अंदर भाग गईं. उनका ये 'रंगे हाथों पकड़े जाने' वाला रिएक्शन देखकर इंटरनेट स्क्वॉड और भी श्योर हो गई है कि यहां पक्का कुछ तो पक रहा है.
View on Instagram
समय और मेधा की शादी को लेकर उड़ी थी अफवाह
कुछ समय पहले Reddit पर एक रूमर फैली थी. जिसमें दावा किया जा रहा था कि समय और मेधा की दिसंबर में शादी फिक्स हो गई है. हालांकि इस गॉसिप को तुरंत शट डाउन कर दिया गया. समय ने इंस्टा स्टोरी पर अपने सिग्नेचर सैवेज स्टाइल में लिखा, "दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है @medhashankr सॉरी, पोस्टपोन करना पड़ेगा." मेधा ने भी इस अफवाह को सीधे 'बेसलेस' बोलकर खारिज कर दिया.

कौन हैं मेधा शंकर?
अगर आपको नहीं पता, तो मेधा ने 2023 की ब्लॉकबस्टर '12th फेल' में श्रद्धा जोशी का आइकॉनिक रोल प्ले किया था. मूवी में उन्होंने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा को उनके स्ट्रगलिंग फेज में हर कदम पर सपोर्ट किया था और पूरे देश का दिल जीत लिया था. इसके बाद वो अविनाश तिवारी के साथ 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आईं.
समय रैना का सीन क्या है?
समय स्टैंड-अप कॉमेडी और डार्क ह्यूमर के असली बॉस (OG) हैं. इनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' हमेशा जबरदस्त हाइप में रहता है. मेधा इसके सीजन 2 में ही आई थीं, जहां से इनके रोमांस की बातें शुरू हुईं. फरवरी 2025 में स्टेज पर एक कॉमेडियन से बात करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर कुछ ऑफेंसिव कमेंट्स पास कर दिए थे. इस वजह से तन्मय भट, रणवीर और बाकी पैनल पर एफआईआर (FIR) हो गई थी और यूट्यूब से वो सीजन ही हट गया था. एक साल के भारी लीगल ड्रामा और कोर्ट केस के बाद जाकर समय को अपना शो वापस लाने की परमिशन मिली थी.
ये भी पढ़ें: क्या चुपके-चुपके शादी की तैयारी में हैं Samay Raina और Medha Shankr? स्विट्जरलैंड वेकेशन के बाद अब सामने आई शादी की पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Tags
