तरुण तेजपाल केस: पीड़िता ने बयां किया 13 साल का दर्द, कहा- मेरे ही चरित्र पर उठाए गए सवाल - the victim in the tarun tejpal case recalled her pain
पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तेजपाल को दोषी ठहराया और निचली अदालत के बरी करने के फैसले को विकृत करार देते हुए पलट दिया। तेजपाल, जो अब 6 ...और पढ़ें

तरुण तेजपाल केस की पीड़िता ने याद किया अपना दर्द (फाइल फोटो)
HighLights
पीड़िता ने बताया कि हमेशा उसी से सवाल किए गए
तेजपाल को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामला की पीड़िता ने 13 साल लंबे मुकदमे और उसके बाद के आघात को याद करते हुए एक लंबा लेख लिखा है। वहीं हमने कानून के तहत उनकी पहचान सुरक्षित रखी है। उन्होंने कहा कि 27 साल की उम्र में उनके साथ दुष्कर्म हुआ और तब उन्होंने महसूस किया कि राजनीति शरीर में बसती है।
पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तेजपाल को दोषी ठहराया और निचली अदालत के बरी करने के फैसले को विकृत करार देते हुए पलट दिया। तेजपाल, जो अब 62 साल के हैं, को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। वे 2013 में अपनी सहयोगी के साथ दुष्कर्म के आरोपी थे।
घटना 7 और 8 नवंबर 2013 को थिंकफेस्ट के दौरान होटल के लिफ्ट में हुई थी। तेजपाल ने दो बार हमला किया था। पीड़िता ने सबस्टैक पर लिखे अपने पोस्ट में बताया कि 13 साल तक सत्ता ने उनसे याद रखने, समझाने, बचाव करने और अपने पूरे अस्तित्व को वर्गीकृत करने की मांग की। उन्हें एक साथ सार्वजनिक और अनाम व्यक्ति बना दिया गया।
क्रॉस-एग्जामिनेशन 1000 पन्नों से ज्यादा चली। उनमें उनकी युवा उम्र की फोटो और मैसेज दिखाए गए। उनसे पूछा गया कि वे जैसी थीं वैसी क्यों थीं, क्या कपड़े पहने, क्या बोला-लिखा, दुष्कर्म के समय रोईं क्यों नहीं, क्यों फ्रीज हो गईं, काम क्यों जारी रखा और फिर क्यों गायब हो गईं। उनके राजनीति और उदार मालिक पर आरोप लगाने के मकसद पर भी सवाल उठाए गए।
पीड़िता ने लिखा कि कानूनी प्रक्रिया ने सार्वजनिक रूप से घटनाओं का एक ऐसा संस्करण थोपा जिसमें मेरे व्यवहार और विश्वसनीयता को रूढ़ियों के जरिए परखा गया। मैंने दो फैसलों को झेला निचली अदालत का जो अपराधी की कहानी दोहराता था।
उन्होंने बताया कि हर फैसले के साथ गवाह बॉक्स, अपमान, और तेजपाल के शक्तिशाली समर्थकों की यादें लौट आती रहीं। उन्होंने कहा कि वे बहुत कुछ खो चुकी हैं लेकिन उन्होंने इस बीच जीवन में बहुत कुछ देख लिया।
तेजपाल ने हाईकोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का इरादा जताया है। शुरुआत में उन्होंने घटना को स्थिति की गलत व्याख्या कहा था, लेकिन बाद में इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया।