महिला ने पति समेत 13 लोगों पर कराई FIR: सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, केस दर्ज - Saharanpur News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saharanpur Dowry Case | FIR Against Husband & 13 Others For Harassment

सहारनपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। - Dainik Bhaskar

पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पति समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसएसपी को दी गई शिकायत के आधार पर मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से दहेज की मांग का आरोप

मंडी कोतवाली क्षेत्र की हुसैन बस्ती निवासी नरगिस ने शिकायत में बताया कि उनका निकाह 2018 में देहरादून निवासी शाहरुख से हुआ था। उनका आरोप है कि शादी में गृहस्थी का सामान, नकदी, जेवर और बाइक देने के बावजूद ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

कमरे में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप

महिला का आरोप है कि पहले हुए विवाद के बाद समझौता होने पर वह 6 फरवरी 2026 को दोबारा ससुराल गई थीं। 11 फरवरी की सुबह असजद और फैय्याज कमरे में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि फैय्याज ने कपड़े खींचकर अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

मारपीट कर घर के बाहर छोड़ने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन शाहरुख, वहीद और फैय्याज उन्हें कार से सहारनपुर लेकर आए और बच्चों सहित घर के पास छोड़ दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर मंडी थाना पुलिस ने पति समेत 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • 'मस्जिद नहीं तोड़ने देंगे, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे': सहारनपुर में इमरान मसूद बोले-सरकार मालिकाना हक साबित करे, बिजली कनेक्शन समेत कई दस्तावेज हमारे पास

    सहारनपुर में इमरान मसूद बोले-सरकार मालिकाना हक साबित करे, बिजली कनेक्शन समेत कई दस्तावेज हमारे पास|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहारनपुर पहुंची संत रविदास एक्सप्रेस: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, विधायक ने नारियल फोड़कर दिखाई हरी झंडी

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, विधायक ने नारियल फोड़कर दिखाई हरी झंडी|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहारनपुर में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका: 10 फीट तक घसीटा, शरीर पर चोट के निशान, कान से खून निकल रहा था

    10 फीट तक घसीटा, शरीर पर चोट के निशान, कान से खून निकल रहा था|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहारनपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित: नौ पार्षदों ने किया था नामांकन, एक का पर्चा खारिज

    नौ पार्षदों ने किया था नामांकन, एक का पर्चा खारिज|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर