MP Weather Update: मालवा-निमाड़ के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मप्र के 14 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, जानें अपने जिले का मौसम

MP Weather 31 July 2026: मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, देवास, सिवनी में भारी से अति भारी बारिश की वजह से नदी और नाले उफन गए।

बुरहानपुर में ताप्ती और अमरावती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा। शहर के सुभाष चौक से गुजरे नाले के पास की कुछ दुकानों के पिछले हिस्से अधिक बारिश के कारण धंस गए। सिवनी जिले के संजय सरोवर भीमगढ़ बांध के दो गेट खोले गए। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में 15 मिनट के लिए तेज बरसे।

MP में अब तक 13% कम बारिश हुई

खरगोन जिले के गोगांवां में सबसे ज्यादा 190 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मप्र में इस सीजन अब तक औसत से 13% कम बारिश दर्ज की गई है। इसमें पूर्वी एमपी में औसत से 15% और पश्चिमी एमपी में औसत से 11% कम बरसात हुई है।

चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान नहीं

मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, मालवा और निमाड़ क्षेत्र के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। फिलहाल अगले 15 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। उसके बाद अगले चार दिनों तक प्रदेश में कहीं भारी बारिश का अनुमान नहीं है। 

लो प्रेशर एरिया में बदलेगा डीप डिप्रेशन

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन के दक्षिण एमपी की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। डीप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया में बदलेगा। इससे प्रदेश के मौसम के मिजाज में भी बड़ा अदलाव आएगा।

जानें कहां-कहां अचानक बाढ़ का खतरा

पश्चिमी मप्र के आगर-मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम और शाजापुर जिलों में 1 अगस्त 2026 की सुबह 11:30 बजे तक अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

एमपी में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

- बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, खंडवा, देवास, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारों की संभावना है।

मैप से जानें मप्र का पांच दिनों का मौसम

31 July 2026 MP Map

1 Aug 2026 MP Map

2 Aug 2026 MP Map

3 Aug 2026 MP Map

4 Aug 2026 MP Map