डिजायर और ऑरा को टक्कर देने वाली इस सेडान की फटाफट मिलेगी डिलीवरी, बस 14 दिन का वेटिंग

Aug 22, 2026 05:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

टिगोर के पेट्रोल और CNG, दोनों ही वर्ज़न के सभी वैरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड सिर्फ 1 से 2 सप्ताह के आसपास है। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.55 लाख रुपए से 8.84 लाख रुपए तक जाती हैं। इस कार को पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

Tata Tigor Waiting Period Up To 2 Weeks August 2026

इस सेडान पर बस 14 दिन का वेटिंग

Honda Amaze

केवल

₹9,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर इस महीने यानी अगस्त में महज 2 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। टिगोर के पेट्रोल और CNG, दोनों ही वर्ज़न के सभी वैरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड सिर्फ 1 से 2 सप्ताह के आसपास है। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.55 लाख रुपए से 8.84 लाख रुपए तक जाती हैं। इस कार को पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में खरीद सकते हैं। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा से होता है। वहीं, कीमत के मामले में ये देश की सबसे सस्ती सेडान मानी जाती है। डीलरएंड पर इस पर करीब 30,000 रुपए तक के बेनिफिट भी मिल रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Tata Tigor

₹ 5.55 - 8.84 लाख

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.6 लाख

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.36 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

टाटा टिगोर का वेटिंग पीरियड अगस्त 2026
वैरिएंटवेटिंग पीरियड
पेट्रोल सभी वैरिएंट1 से 2 सप्ताह
CNG सभी वैरिएंट1 से 2 सप्ताह

Honda Amaze

Toyota Glanza

Tata Xpres

टाटा टिगोर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 टिगोर के एक्सटीरियर की तरफ हल्के स्टाइलिंग चेंजेस किए गए हैं। ग्रिल और फ्रंट बंपर में मामूली डिजाइन अपडेट किए गए हैं और कुछ वैरिएंट में छोटा बूटलिड स्पॉइलर दिया गया है। एलॉय व्हील का डिजाइन वही है, लेकिन हाइपरस्टाइल व्हील का लुक बदला हुआ है। इंटीरियर थीम नई है और सभी वैरिएंट अब नए एल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ आते हैं, जिसमें हायर ट्रिम्स में डुअल-टोन लेदर फिनिश है।

वैरिएंट अपग्रेड की बात करें तो 2025 टिगोर XT में 3.5-इंच का म्यूजिक सिस्टम डिस्प्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। 2025 टिगोर में दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके टॉप ट्रिम में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा दिया है। इसमें नया इंटीरियर शेड और ज्यादा कम्फर्ट का भी ध्यान रखा गया है।

नई टिगोर XZ में डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप, 15 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, अलग-अलग फ्रंट आर्मरेस्ट, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, साथ ही वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा जैसे मॉडल से होता है। टिगोर, डिजायर, ऑरा और वरना से बहुत सस्ती सेडान भी है।

टाटा टिगोर EV की डिटेल
देश की सबसे सस्ती कारों में टिगोर EV एकमात्र इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें 75hp मोटर के साथ सिंगल 26kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 315Km है। हालांकि, फीचर्स के मामले में टियागो दूसरे मॉडल से काफी पीछे नजर आती है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही अपडेट मिल सकता है। साथ ही, कंपनी इसमें BaaS की सुविधा भी जोड़ सकती है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें