‘जना नायकन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें| Navbharat Live
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Jana Nayagan Collection: जना नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन दोपहर 3 बजे तक 14.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। थिएटरों में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

जना नायकन की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Jana Nayagan Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर के कई थिएटरों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगहों पर विजय के प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और बैनरों के साथ फिल्म का स्वागत किया।
शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘जना नायकन’ ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार प्रदर्शन किया था। पूरे भारत में 10 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिके। इससे ब्लॉक सीटों को छोड़कर फिल्म ने लगभग 22.26 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा 28.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
जना नायकन की एडवांस बुकिंग
सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग तमिल वर्जन की रही, जहां करीब 9.76 लाख टिकट बिके। वहीं हिंदी वर्जन के लगभग 7,500 और तेलुगु वर्जन के 22 हजार से अधिक टिकट बेचे गए। राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु ने सबसे ज्यादा योगदान दिया, जहां से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 12.27 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद कर्नाटक और केरल का स्थान रहा।
सम्बंधित ख़बरें
पहले दिन दोपहर तक 14 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘जना नायकन’ ने पहले दिन दोपहर 3 बजे तक लगभग 14.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस दौरान फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 35.4 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और रात के शो के बाद फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़
स्टारकास्ट और वीकेंड पर टिकी नजरें
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलपति विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और रेबा मोनिका जॉन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की दमदार ओपनिंग ने साफ कर दिया है कि विजय की स्टार पावर बरकरार है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ‘जना नायकन’ पहले वीकेंड में कितनी कमाई करती है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने में सफल होगी।
