रेलवे अलर्ट! 14 दिन तक 845 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 338 ट्रेनें रद्द...सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन
बिहार में गंगा पर बने नए रेल पुल से जुड़े इस बड़े कदम ने पूरे रेल नेटवर्क को हिला दिया है! रेलवे का सबसे बड़ा 14 दिन का ब्लॉक शुरू! 845 ट्रेनें प्रभावित, 338 रद्द... कहीं आपकी ट्रेन भी लिस्ट में तो नहीं? सफर से पहले पूरी जानकारी जरूर देखें।
नई दिल्ली: सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार के मोकामा के पास गंगा नदी पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) द्वारा शुरू किए जा रहे इस बृहद नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार इस अवधि में 338 ट्रेनें रद्द, 384 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा, जबकि 56 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और 67 ट्रेनें शॉर्ट-ओरिजिनेट होंगी। ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचना बेहद जरूरी होगा।
₹1,491 करोड़ का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट और 6 राज्यों पर सीधा असर
वर्ष 2015-16 के केंद्रीय बजट में स्वीकृत ₹1,491.47 करोड़ की लागत से तैयार यह डबल लाइन रेल पुल ईस्टर्न रेलवे नेटवर्क का अहम आधार बनेगा। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार, मौजूदा पुराने पुल पर केवल सिंगल लाइन होने से ट्रेनों के परिचालन में भारी बाधा आती थी। नए पुल को अपर हथीदह, ताल, रामपुर दुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन से जोड़ा जा रहा है। इस कार्य का सीधा असर बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और असम जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
मोकामा में क्यों किया जा रहा है बड़ा ब्लॉक?
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, नए डबल लाइन रेल पुल को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके तहत नए पुल को अपर हथीदह जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर दुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन से जोड़ा जाएगा। मौजूदा गंगा रेल पुल सिंगल लाइन पर आधारित है और उसे तकनीकी कारणों से डबल लाइन में बदला नहीं जा सकता था। इसी वजह से समानांतर नया डबल लाइन पुल बनाया गया है।
किन राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?
इस ब्लॉक का असर केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगा। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें प्रभावित होंगी। हावड़ा, मालदा टाउन, जयनगर, पटना, नई दिल्ली, आनंद विहार, रांची, गोरखपुर, अजमेर, पुरी, टाटानगर और कटिहार रूट की कई प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द या डायवर्ट रहेंगी।
किस दिन सबसे ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द?
रेलवे के शेड्यूल के अनुसार 20 सितंबर से रद्दीकरण शुरू होगा। 21 सितंबर को 12, 22 सितंबर को 13, 23 सितंबर को 15, 24 सितंबर को 21, 25 सितंबर को 24, 26 सितंबर को 29 और 27 सितंबर को 31 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को 21, 29 सितंबर को 20, 30 सितंबर को 25, 1 और 2 अक्टूबर को 32-32 तथा 3 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 4 अक्टूबर को 21 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
तारीखवार रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों का पूरा विवरण
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार रद्दीकरण की प्रक्रिया 20 सितंबर से ही शुरू हो जाएगी, जो 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी:
20 सितंबर 2026 (6 ट्रेनें रद्द):
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल, 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस, 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस।
21 सितंबर 2026 (12 ट्रेनें रद्द):
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल, 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस, 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस, 63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर, 63275 किऊल-पटना पैसेंजर, 63276 पटना-किऊल पैसेंजर।
22 सितंबर 2026 (13 ट्रेनें रद्द):
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस, 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस, 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस, 63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर, 63275 किऊल-पटना पैसेंजर, 63276 पटना-किऊल पैसेंजर।
ये भी पढ़ें… डोकलाम के पास नई रेल लाइन! चीन सीमा पर भारत ने क्यों बढ़ाई अचानक रफ्तार?
23 सितंबर 2026 (15 ट्रेनें रद्द):
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल, 05096 मऊ-कोलकाता एक्सप्रेस, 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस, 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस, 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस, 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस, 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस, 63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर, 63275 किऊल-पटना पैसेंजर, 63276 पटना-किऊल पैसेंजर।
24 सितंबर 2026 (21 ट्रेनें रद्द):
03230 पटना-खुर्दा रोड जंक्शन स्पेशल, 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल, 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल, 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल, 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल, 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस, 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस, 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस, 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस, 63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर, 63275 किऊल-पटना पैसेंजर, 63276 पटना-किऊल पैसेंजर।
25 सितंबर 2026 (24 ट्रेनें रद्द):
03229 खुर्दा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल, 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस, 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस, 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस, 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस, 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15236 दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस, 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस, 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस, 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, 63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर, 63275 किऊल-पटना पैसेंजर, 63276 पटना-किऊल पैसेंजर।
26 सितंबर 2026 (29 ट्रेनें रद्द):
05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल, 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, 13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15235 हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस, 18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस, 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस, 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस, तथा हावड़ा-मोकामा, जयनगर-पटना एवं मोकामा-किऊल-पटना पैसेंजर सेवाएं।
27 सितंबर 2026 (31 ट्रेनें रद्द):
02023 हावड़ा-पटना स्पेशल, 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल, 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल, 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस, 13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस, 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस, 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस, एवं मोकामा-किऊल-पटना पैसेंजर सेवाएं।
28 सितंबर 2026 (21 ट्रेनें रद्द):
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल, 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस, 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस, तथा अन्य नियमित एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें।
29 सितंबर 2026 (20 ट्रेनें रद्द):
13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस, 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, तथा कई दैनिक एक्सप्रेस सेवाएं।
30 सितंबर 2026 (25 ट्रेनें रद्द):
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल, 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल, 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस, 15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, तथा अन्य नियमित ट्रेनें।
1 अक्टूबर 2026 (32 ट्रेनें रद्द):
03230 पटना-खुर्दा रोड जंक्शन स्पेशल, 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल, 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस, 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस, तथा अन्य निर्धारित ट्रेनें।
2 अक्टूबर 2026 (32 ट्रेनें रद्द):
03229 खुर्दा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल, 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस, 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस, 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस।
3 अक्टूबर 2026 (36 ट्रेनें रद्द - सर्वाधिक प्रभावित दिन):
13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, 13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस, 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस, 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस, 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, तथा मोकामा-किऊल पैसेंजर ट्रेनें।
4 अक्टूबर 2026 (21 ट्रेनें रद्द):
02023 हावड़ा-पटना स्पेशल, 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल, 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल, 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस, 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस, 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस, 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस, एवं मोकामा, किऊल और पटना के बीच की पैसेंजर सेवाएं।
सफर से पहले रेलवे का अलर्ट
रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए ट्रेनों की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।
ये भी पढ़ें… PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta मुश्किल में! मार्क ज़करबर्ग को संसदीय समिति का 3 दिन का अल्टीमेटम