14,999 रुपए में Pova लाया धांसू Buds: AI रिकॉर्डिंग, 48dB ANC के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखें डिटेल - Haribhoomi

Tecno Pova AI Buds Pro भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं। इनमें 48dB Hybrid ANC, 8-माइक्रोफोन ऐरे, AI ट्रांसलेशन, 40 घंटे की बैटरी और 78 भाषाओं का रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट है।

Pova AI Buds Pro Price

14,999 रुपए में Pova लाया धांसू Buds: AI रिकॉर्डिंग, 48dB ANC के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखें डिटेल।

  • Published: 15 Aug 2026, 09:42 AM IST
  • Last Updated: 15 Aug 2026, 09:42 AM IST

Tecno Pova AI Buds Pro Price in India: Tecno के सब-ब्रांड Pova ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Pova AI Buds Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स में 48dB तक Hybrid Active Noise Cancellation (ANC), आठ-माइक्रोफोन ऐरे और Voice Pickup Unit (VPU) दिया गया है। इनमें AI आधारित वॉयस रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन, मीटिंग समरी और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Pova AI Buds Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Pova AI Buds Pro की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी सीमित समय के लिए इन्हें 12,499 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। ईयरबड्स की बिक्री भारत में 22 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन्हें Amazon India और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Pova AI Buds Pro के AI फीचर्स
Pova AI Buds Pro में AI आधारित कई फीचर्स दिए गए हैं। ईयरफोन में एक खास Red Quick Note बटन दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर सीधे ईयरबड्स से ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकता है। कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स में चार घंटे तक की रिकॉर्डिंग स्टोरेज मिलती है। इनमें AI Meeting Summary फीचर भी है, जो बातचीत को ट्रांसक्राइब करने के साथ उसका सारांश तैयार कर सकता है।

ये भी पढ़े-ः Poco M8x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: टीजर में दिखा गोल्डन कैमरा डिजाइन और ग्रीन कलर, जानें क्या होगा खास

इन ईयरबड्स में 78 भाषाओं के लिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट दिया गया है। Tecno का कहना है कि यूजर्स अपनी रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्ट और समरी पर नियंत्रण बनाए रखेंगे।

48dB Hybrid ANC और 8-माइक्रोफोन सिस्टम
कॉलिंग के लिए Pova AI Buds Pro में आठ-माइक्रोफोन ऐरे और Voice Pickup Unit (VPU) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम कॉल के दौरान बेहतर वॉयस पिकअप में मदद करता है। ईयरबड्स में 48dB तक Hybrid ANC मिलता है, जो आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है।

40 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Pova AI Buds Pro को चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने के लिए रेट किया गया है। चार्जिंग केस में USB Type-C वायर्ड चार्जिंग के साथ Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। ईयरबड्स में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे यूजर इन्हें दो डिवाइस के साथ पेयर कर सकता है। डिवाइस को IP55 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।