14 साल बाद Ghost Rider से निकोलस केज की छुट्टी, इस एक्टर ने किया रिप्लेस, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Nicolas Cage Replaced in Ghost Rider Franchise: हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइटर फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाने वाले निकोलेस केज को रिप्लेस किया गया है. उनकी जगह मार्वल स्टूडियोज ने किसी और को लिया है. साथ ही मेकर्स ने घोस्ट राइडर की अगली किस्त का भी ऐलान किया है.

Nicolas Cage Replaced in Ghost Rider Franchise: हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइटर फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाने वाले निकोलेस केज को रिप्लेस किया गया है. उनकी जगह मार्वल स्टूडियोज ने किसी और को लिया है. साथ ही मेकर्स ने घोस्ट राइडर की अगली किस्त का भी ऐलान किया है.

author-image

New Update

Nicolas Cage Replaced in Ghost Rider Franchise

Nicolas Cage Replaced in Ghost Rider Franchise: आप अगर हॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपने घोस्ट राइडर (Ghost Rider) फिल्म जरूर देखी होगी. इस किरदार को शानदार एक्टर निकोलस केज (Nicolas Cage) ने निभाया था. बचपन में निकोलस को आग उलगती खोपड़ी और जलती हुई बाइक पर दुश्मनों का पीछा करते हुए देखने वाले के लिए यह बड़ी खबर है. जानकारी के अनुसार, इस फ्रेंचाइजी को 14 साल बाद नए अंदाज में रीबूट किया जा रहा है यानी इस फिल्म की अलगी कड़ी में निकोलस केज नहीं बल्कि सुपरस्टार रायन गॉसलिंग नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि मेकर्स ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया. 

14 साल बाद लौंट रही घोस्ट राइडर फ्रेंचाइजी

मार्वल स्टूडियोज ने कैलिफोर्निया में आयोजित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट के दौरान घोस्ट राइडर (Ghost Rider) की अगली किस्त का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया. जिसके बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. स्टूडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया. जिसमें रायन गॉसलिंग को नए घोस्ट राइडर के तौर पर पेश किया गया. इस किरदार की वापसी का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था, जो अब जाकर पूरा होता दिखाई दे रहा है.

निकोलस केज की जगह अब रायन गॉसलिंग बनेंगे घोस्ट राइडर

नई फिल्म में सबसे बड़ा बदलाव इसकी कास्टिंग है. इसमें अब घोस्ट राइडर के रूप में अब निकोलस केज नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार रायन गॉसलिंग दिखाई देंगे. बता दें कि रायन गॉसलिंग ने हाल ही में अपनी फिल्मप्रोजेक्ट हेल मैरी  को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब उन्हें MCU के सबसे क्रेजी किरदारों में से एक को निभाने का मौका मिला है. ऐसे में कुछ लोग निकोलस को रिप्लेस किए जाने से खुश नहीं है वहीं, दूसरी तरफ निकोलस को नए अंदाज में देखने के लिए उत्सुक हैं. 

— Marvel Studios (@MarvelStudios) July 26, 2026

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की सीनियर पुलिस ऑफिसर निकलीं हरियाणवी गानों की दीवानी, सोशल मीडिया पर रील्स ने बटोरी सुर्खियां

जानिए मेकर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलस केज को घोस्ट राइडर से रिप्लेस करने के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं हैं. इसकी सबसे पहली वजह घोस्ट राइडर के फिल्म राइट्स हैं. दरअसल, घोस्ट राइडर का पहला और दूसरा पार्ट Sony Pictures ने बनाया था. इसके जब तीसरी फिल्म नहीं बनी तो साल 2013 में इस किरदार के राइट्स वापस मार्वल स्टूडियो के पास आ गए थे. बताया जा रहा है कि अब मार्वल घोस्ट राइडर को अपने हिसाब से बनाना चाहता है. वहीं, दूसरी तरफ बताया जाता है कि निकोलस केज खुद इस किरदार के साथ वापसी नहीं करना चाहते थे. 

रायन गॉसलिंग निभाना चाहते थे घोस्ट राइडर का किरदार

रायन गॉसलिंग लंबे समय से कई इंटरव्यू में कहते नजर आ चुके हैं कि अगर उन्हें MCU में किसी एक किरदार को निभाने का मौका मिले, तो वह घोस्ट राइडर निभाना चाहेंगे.वहीं, मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फाइगी भी उन्हें MCU में लाना चाहते थे. यही वजह है कि दोनों की यह इच्छा आखिरकार अब पूरी होती नजर आ रही है.

घोस्ट राइडर की अलगी फिल्म कब होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घोस्ट राइडर का डायरेक्शन (Ghost Rider) शॉन लेवी करेंगे. इस बात की जानकारी खुद मार्वल स्टूडियो ने दी है. हालांकि मार्वल ने अभी रिलीज डेट की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म अगले साल 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इसके साथ ही घोस्ट राइडर को एमसीयू की अपकमिंग बड़ी फिल्मों से एक माना जा रहा है. आपको बता दें कि घोस्ट राइडर के साथ-साथ ब्लैक पैंथर 3 की घोषणा की गई. जिसमें दिवंगत एक्टर चैडविक बोसमैन की जगह डेविड जॉनसन ब्लैक पैंथर का किरदार निभाएंगे, यह फिल्म भी अगले साल 2028 में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: 'करिश्मा कपूर में एटीट्यूड बहुत ज्यादा था...', शगुफ्ता अली ने कह डाली ऐसी बड़ी बात, मच गई हलचल