145km रेंज का दावा, 75kW का चार्जर... फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पर 5 साल वारंटी
भारतीय बाजार में रोजाना के काम और फैमिली यूज के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. BGauss ब्रांड का BG Oowah इस सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आया है. यह स्कूटर अपने दमदार फीचर्स, बजट फ्रेंडली रेंज और लंबी वारंटी के कारण इंडियन कस्टमर्स की सभी जरूरतों को पूरा करता है, जो डेली यूज के लिए चाहिए. यदि आप भी एक फैमिली स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं और ओला, एथर, टीवीएस और हीरो से अलग हटकर खरीदना है तो यह ब्रांड देख सकते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
BG Oowah EX और BG Oowah MAX PLUS
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो मुख्य वेरिएंट्स में पेश किया है. BG Oowah EX इसका एंट्री लेवल वेरिएंट है जो रोज इस्तेमाल के लिए बहुत प्रैक्टिकल माना जाता है. इसमें 2.3 kWh पावर की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 105 किमी तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है. वहीं, दूसरी तरफ BG Oowah Max Plus इस लाइनअप का टॉप वेरिएंट है. इसमें 3.0 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 145 किमी की शानदार IDC-सर्टिफाइड रेंज देती है.
BG Oowah EX और BG Oowah MAX PLUS: बैटरी, पावर और रेंज
दोनों ही वेरिएंट्स में 1.5 kW की रेटेड पावर और 2.4 kW की मैक्सिमम पावर देने वाली मोटर लगी है, जो 60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है. परिवार के साथ शहर में सफर करने या बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए यह स्पीड एकदम सुरक्षित और पर्याप्त मानी जाती है. Max Plus वेरिएंट की 145 किमी की रेंज की वजह से बार बार चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाता है, जिससे लंबी दूरी के सफर में भी काफी सहूलियत रहती है.
ये भी पढ़ें: बजट रेंज में आते हैं TVS के ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, डेली अप-डाउन के लिए परफेक्ट, 2 हेलेमट रखने की जगह भी मिलेगी
BG Oowah EX और BG Oowah MAX PLUS: चार्जर और चार्जिंग समय
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्टैंडर्ड 750W का चार्जर मिलता है, जिससे EX वेरिएंट को फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे और Max Plus वेरिएंट को लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है. इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है. 75kW या अन्य तेज चार्जिंग सेटअप की मदद से इसकी बैटरी को केवल 1.5 से 2 घंटे के भीतर आसानी से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. रिमूवेबल बैटरी का फीचर उन लोगों के लिए वरदान जैसा है जो ऊंची इमारतों में रहते हैं, क्योंकि वे बैटरी को आसानी से निकालकर घर पर भी चार्ज कर सकते हैं.
BG Oowah EX और BG Oowah MAX PLUS: बैटरी वारंटी
फैमिली स्कूटर खरीदते समय हर ग्राहक का सबसे बड़ा सवाल बैटरी की लाइफ को लेकर होता है. BGauss कंपनी अपने ग्राहकों को एक्सटेंडेड प्लान के तहत बैटरी पर 5 साल या 50 हजार किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है. इस लंबी वारंटी के कारण खरीदार को सालों साल मेंटेनेंस या बैटरी बदलने की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल जाती है.
ये भी पढ़ें: एक का 100kmph, तो दूसरे का 130kmph की स्पीड... रफ्तार का बादशाह हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Bajaj Chetak भी लिस्ट में
BG Oowah EX और BG Oowah MAX Plus: फीचर्स और सेफ्टी
स्कूटर का डिजाइन काफी आरामदायक और चौड़ा रखा गया है ताकि दो लोग आसानी से बैठ सकें. इसमें 765 mm की सीट हाइट दी गई है, जिससे फैमिली का हर सदस्य इसे आसानी से चला सकता है. राइडर की सुविधा के लिए स्पीड, बैटरी लेवल और डिस्टेंस-टू- एम्प्टी दिखाने वाला डिजिटल मीटर दिया गया है. सामान रखने के लिए पर्याप्त बूट स्पेस, मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट, और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ सेंसर जैसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स इसमें शामिल हैं. इसके साथ ही 160 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 300 मिमी की वाटर वेडिंग क्षमता इसे बारिश और गड्ढों वाले रास्तों पर भी आसानी से निकलने में मदद करती है.